
Iran Israel War Update: इजराइल-ईरान युद्ध का आज (बुधवार) पांचवा दिन है। इजरायली फोर्स (IDF) ने दावा किया है कि उसने ईरान के लड़ाकू विमान YAK-130 को हवा में मार गिराया है। आईडीएफ के मुताबिक, शनिवार से शुरू हुए युद्ध की पहली फाइटर जेट डॉगफाइट में उनके F-35I ने ईरानी YAK-130 को निशाना बनाकर गिरा दिया। इजरायल ने इसे अपनी एयरफोर्स और F-35I जेट के लिए बड़ी सफलता बताया है। उसका कहना है कि यह पहली बार है जब F-35 ‘अडीर’ फाइटर जेट ने किसी पायलट वाले विमान को मार गिराया है।
F-35 फाइटर जेट को अमेरिकी कंपनी Lockheed Martin ने बनाया है। यह दुनिया के सबसे आधुनिक और एडवांस्ड लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। इजरायल लंबे समय से F-35I ‘Adir’ वर्जन का इस्तेमाल कर रहा है। यह जेट स्टील्थ टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड रडार और आधुनिक हथियार सिस्टम से लैस है, जिससे यह दुश्मन के रडार से बचते हुए हमला कर सकता है।
YAK-130 एक सब-सोनिक, दो-सीट वाला एडवांस्ड जेट ट्रेनर और हल्का कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। इसे रूसी कंपनी Yakovlev और इटली की Aermacchi ने मिलकर डेवलप किया है। ईरान को यह विमान रूस से मिला है। इसे मुख्य रूप से पायलट ट्रेनिंग और सीमित युद्ध अभियानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ईरान में लगातार पांचवें दिन इजरायल और अमेरिका के हमले जारी हैं। राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान ने भी मिसाइलों से जवाबी कार्रवाई की है। इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से दागी जा रही मिसाइलों को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया है।
इस बड़े संघर्ष की शुरुआत शनिवार 28 फरवरी को तब हुई, जब ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के कई अन्य बड़े नेताओं की भी हत्या हुई है। अब तक ईरान में 1097 लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह युद्ध एक महीने या उससे अधिक समय तक चल सकता है। दूसरी ओर, इजरायल ने लेबनान में भी हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल का कहना है कि वह ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। बेरूत में ईरान ने हिज्बुल्लाह के हथियारों के एक ठिकाने को तबाह कर दिया है। वहां अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 350 से ज्यादा घायल हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।