Jaipur Triple Death: मां-बहन की हत्या के बाद बेटे ने दी जान, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

Published : Nov 27, 2026, 02:31 PM IST
jaipur triple death case son kills mother sister suicide note police investigation

सार

जयपुर में 27 वर्षीय लकी ने माँ सरोज और बहन शिवांगी के रोज के झगड़ों से परेशान होकर दोनों की हत्या कर दी और खुद फांसी लगा ली। मोबाइल फोन में मिले सुसाइड नोट के बाद पुलिस और FSL टीम परिवार की मानसिक व आर्थिक स्थिति की जांच कर रही है।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को मिले सुसाइड नोट के मुताबिक, लकी अपनी मां और बहन के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों से बेहद परेशान था, जिसके चलते उसने दोनों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली।

Jaipur Triple Death Case: घर में मिले तीनों के शव

  • मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सरोज तिवारी, उनके बेटे लकी (27) और बेटी शिवांगी (25) के रूप में हुई है।
  • शुक्रवार सुबह तीनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में मिले। सूचना पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची।

मोबाइल पिन से खुला सुसाइड नोट का राज

  • गुरुवार दोपहर की वारदात: पुलिस को लकी के कमरे के पास एक कागज पर मोबाइल पिन मिला। फोन खोलने पर अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट सामने आया, जिसमें गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटने पर मां-बहन को झगड़ते देखने की बात लिखी थी।
  • भारी वस्तु से वार और आत्महत्या: नोट के अनुसार, गुस्से और परेशानी में लकी ने पहले मां और फिर बहन के सिर पर भारी चीज से हमला किया, और दोनों की मौत के बाद दूसरे कमरे में फांसी लगा।

Police Investigation: परिवार की आर्थिक स्थिति की भी जांच

  • ऑटिज़्म और कम कमाई: पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों सदस्य ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित थे। लकी के पास स्थायी नौकरी नहीं थी और ऑनलाइन काम से मामूली कमाई होती थी।
  • अलगाव और पुराना सदमा: परिवार पड़ोसियों से कम ही मिलता-जुलता था और घर में काफी धूल व झाड़ियां मिलीं। लकी के पिता ने भी कुछ साल पहले बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी।
  • आगे की कार्रवाई: एफएसएल (FSL) टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम व मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।

(नोट: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव में है, तो वंद्रेवाला फाउंडेशन 9999666555 या TISS iCall 022-25521111 पर संपर्क करें।)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

संजय सिंह को देखते ही गले लग गए Azam Khan! वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल
UP Panchayat Election: यूपी में टल गए पंचायत चुनाव! अगले 6 महीने प्रधान ही संभालेंगे कमान, आदेश जारी