S Jaishankar UNGA VIDEO: पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर जयशंकर का जवाब, बोले-'एक आतंकवादी देश...'

Published : Sep 26, 2026, 08:23 AM ISTUpdated : Sep 26, 2026, 08:32 AM IST
jaishankar unga pakistani journalist terrorism question un assembly india pakistan news

सार

UNGA 2026 के 81वें सत्र में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है?" भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आतंक और अर्थव्यवस्था पर घेरा।

Jaishankar Reply To Pakistan: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक पाकिस्तानी पत्रकार को ऐसा तीखा और सटिक जवाब दिया कि वह बोलती बंद हो गई। पत्रकार ने भारत सरकार पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का बेबुनियाद आरोप लगाया था, जिस पर जयशंकर भड़क उठे और सीधा सवाल दागा कि क्या एक आतंकवादी देश उनसे यह बात पूछ रहा है? इतना कहने के बाद वे और बाकी भारतीय प्रतिनिधि वहां से उठकर बाहर निकल आए।

UNGA 2026: पाकिस्तानी पत्रकार ने क्या पूछा?

यह सवाल उस प्रेस कार्यक्रम के बाद आया, जिसमें जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलो न्यांती ने शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा से जुड़े ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स’ के बारे में जानकारी दी थी। सवाल के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथनेनी ने पत्रकार से कहा कि उसने अपना जवाब साफ तौर पर सुन लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे हैं। नई दिल्ली पाकिस्तान या पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों पर भारत में हमलों का समर्थन करने का आरोप लगाती रही है, जबकि पाकिस्तान भारत के आरोपों को खारिज करता रहा है।

Pahalgam Attack: भारत ने क्या कार्रवाई की?

भारत का रुख इस मामले में हमेशा से साफ रहा है। पाकिस्तान और वहां पलने वाले आतंकी लगातार भारत को निशाना बनाते रहे हैं। याद कीजिए 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए उस खौफनाक आतंकी हमले को, जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 बेकसूर लोगों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारत ने अपनी ताकत दिखाई और पाकिस्तान तथा पीओके के भीतर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं। मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, कोटली और भीमबर जैसे इलाकों में बने इन आतंकी अड्डों को तबाह कर भारत ने बता दिया कि आतंकवाद के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

यूएन में पाकिस्तान की उधेड़ी गई बखिया

सिर्फ विदेश मंत्री ही नहीं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र में भी भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह घेरा है। यूएन ह्यूमन राइट्स काउंसिल में भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को जमकर आईना दिखाया। उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को दूसरों की जमीन पर नजर गड़ाने या आतंकवाद फैलाने के बजाय अपनी डूबती हुई अर्थव्यवस्था और जनता की फिक्र करनी चाहिए। पीओके में जून 2026 महीने के दौरान हुए विरोध प्रदर्शनों में आम नागरिकों पर हुए जुल्मों का जिक्र करते हुए त्यागी ने कहा कि इस्लामाबाद वहां के लोगों को खाना, ईंधन और दवाइयों तक से महरूम कर रहा है। कर्ज के दलदल में फंसे पाकिस्तान को अब अपनी हरकतों से बाज आ जाना चाहिए, क्योंकि उसके ड्रामे अब दुनिया से छिपने वाले नहीं हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ram Temple Theft Case: राम मंदिर दान चोरी केस में बड़ा खुलासा, चंपत राय और अनिल मिश्रा बने गवाह
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में इन 10 उपायों से दूर हो सकता है दुर्भाग्य?