जालंधर में रविवार तड़के एक भीषण कार हादसे में यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक और उनके दोस्त आरव तलवार की मौत हो गई। बर्थडे पार्टी से लौटते समय उनकी कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। जानिए पुलिस जांच और घटना की पूरी डिटेल।
Jalandhar Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार
Jalandhar Car Accident Details: पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक भी शामिल थे। दोनों एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी पुलिस लाइन्स के पास फ्लाईओवर पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे की खबर सामने आने के बाद हनी सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की।
25
Jalandhar Road Accident: सफाई के दौरान खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली
यह हादसा पुलिस लाइन्स इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुआ। बारादरी थाने के एसएचओ साहिल चौधरी के मुताबिक, पुलिस को रविवार तड़के करीब 3 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी।
उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे।
कचरा इकट्ठा करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी की गई थी।
कार BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रॉली से टकरा गई।
हनी सिंह का भतीजा और पंजाबी म्यूजिक कंपनी के मालिक दिनेश का बेटा सड़क हादसे में मारे गए।
#honey_singh #RoadAccident #Jalandhar
एक जन्मदिन की पार्टी से लौटते हुए दो परिवारों की खुशियाँ हमेशा के लिए उजड़ गईं!
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवा दोस्तों की जान चली गई।
मृतकों में विदित ओलाक, गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे और पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश के बेटे थे। दूसरे मृतक आरव तलवार, 'पैपी स्वीट्स' के मालिक के बेटे थे।
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर उनकी कार सड़क पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
दो युवाओं की असमय मौत ने फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
दो परिवारों ने अपने बेटों को खो दिया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏
— Esa (@G24Esa) November 1, 2026
35
Honey Singh Nephew Death: कौन थे दोनों मृतक?
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विदित ओलाक और आरव तलवार के रूप में हुई है।
विदित ओलाक पंजाबी म्यूजिक कंपनी 'स्पीड रिकॉर्ड्स' के मालिक दिनेश के बेटे और यो यो हनी सिंह के भतीजे थे।
पुलिस के मुताबिक, वोक्सवैगन कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में विदित और आरव की मौत हो गई। बाकी तीन लोग पहले ही अपने घर लौट चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
55
पुलिस की कार्रवाई और परिजनों का फैसला (Baradari Police Station Investigation)
बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया:
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी से शवों को बाहर निकाला।
परिजनों ने इस मामले में आगे कोई भी कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया। इस घटना के बाद हनी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।