
पटना. बिहार के जमुई में सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ की घटना के बाद राज्य की सम्राट चौधरी सरकार पर प्रदेश के तमाम विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और आरजेडी ने जोरदार हमला बोला है। किसी ने कहा कि यह बिहार के इतिहास का सबसे काला दिन है तो किसी ने इसे गुंड़ा और जंगलराज बताया है। राहुल गांधी से लेकर तेजस्वी यादव ने इस मामले की निंदा करते हुए कहा कि आज बिहार में लड़की से लेकर लड़क तक कोई सुरक्षित नहीं है। वहीं सांसद पप्पू यादव ने आरोपी नंदन यादव के लिए फांसी की मांगी करते हुए कहा कि उसे जीने का कोई अधिकार नहीं है।
घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए तेजस्वी ने कहा, "यह सच में एक दुखद घटना है। हम बहुत शर्मिंदा हैं। लेकिन सरकार ने ऐसी घटनाओं को लेकर सारी शर्म और लिहाज खो दिया है। आज बिहार में लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चाहे दिन हो या रात, कॉलेज हो, स्कूल हो, सड़क हो, हॉस्टल हो या फिर घर के अंदर-बाहर, बिहार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, यह सच है। आज बिहार की किसी भी लड़की से पूछ लीजिए, कोई खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती। सबसे दुखद बात यह है कि सरकार और पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामलों को दबाने और छिपाने का काम करती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय वे केस रफा-दफा करने में लगे रहते हैं। यह बेहद शर्मनाक है। बिहार में पूरी तरह से गुंडाराज कायम हो चुका है।"
बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए घटना की जानकारी मिली और उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क किया। मिश्रा ने कहा, "यह घटना 19 सितंबर को हुई। मुझे सोशल मीडिया के जरिए इसका पता चला। मैंने जमुई के डीएम से बात की है, हमने घटना की लोकेशन पता करने की कोशिश की।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।