जापान की PM ने बताया क्यों नहीं मारतीं कॉकरोच, सरकारी आवास का किस्सा हुआ वायरल

Published : Aug 25, 2026, 09:59 AM IST
जापान की PM ने बताया क्यों नहीं मारतीं कॉकरोच, सरकारी आवास का किस्सा हुआ वायरल

सार

जापान की PM सनाई तकाइची ने सरकारी आवास से कॉकरोच हटाए जाने पर राहत के साथ अकेलापन महसूस होने की बात कही। पुनर्जन्म में विश्वास के कारण वह जीव नहीं मारतीं। यह जानकारी उन्होंने 'X' पर शेयर की।

जापान की प्रधानमंत्री सनाई तकाइची ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जब उनके सरकारी आवास से कॉकरोचों को हटाया गया, तो उन्हें शांति तो मिली, लेकिन साथ में एक अजीब सा अकेलापन और दुख भी महसूस हुआ। तकाइची ने यह बात 'X' पर एक सवाल के जवाब में लिखी।

दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी अपने सरकारी घर में भूत देखे हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भूत तो कभी नहीं दिखे, लेकिन हाल तक वो कॉकरोचों को देखकर जरूर चीख पड़ती थीं। तकाइची ने बताया कि वो बचपन से ही ओसामु तेज़ुका की मशहूर किताब 'फायरबर्ड' पढ़ती आई हैं। यह किताब मुख्य रूप से पुनर्जन्म के बारे में है। इस सोच का उनके बचपन पर गहरा असर पड़ा। इसी वजह से, वो बड़ी होकर भी कॉकरोच समेत किसी भी जीव को मार नहीं पातीं।

जब उन्होंने सरकारी घर में कॉकरोच देखे, तो उन्होंने सोचा, 'यह जीव भी शायद उसी पुनर्जन्म के चक्र का हिस्सा हो।' यह सोचकर उन्होंने उन्हें बर्दाश्त किया और उम्मीद की कि वे खुद ही चले जाएंगे। लेकिन जब उन्होंने यह बात अपने सेक्रेटरी को बताई, तो वे हैरान रह गए।

आखिरकार, एक सेक्रेटरी ने सख्ती दिखाते हुए कॉकरोचों को भगाने का इंतजाम करवाया। इसके बाद घर में कॉकरोचों की परेशानी पूरी तरह खत्म हो गई। तकाइची ने 'X' पर लिखा, 'जब कॉकरोच आने बंद हो गए तो मुझे राहत मिली, लेकिन साथ ही थोड़ा अकेलापन और दुख भी हुआ।'

आपको बता दें कि तकाइची अपने ऑफिस से ज़्यादा वक़्त अपने सरकारी आवास में ही काम करते हुए बिताती हैं। उनका कहना है कि वो ऐसा इसलिए करती हैं ताकि स्पेशल सिक्योरिटी और स्टाफ की ज़रूरत और उससे होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
H-1B Visa Fee Hike: $103,265 की फीस का प्रस्ताव, भारतीयों पर क्यों और कितना पड़ेगा बड़ा असर?