Japan Earthquake: ऑपरेशन थिएटर में आया भूकंप, डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर मरीज़ के लिए बन गए ढाल

Published : Aug 11, 2026, 12:28 PM IST
Japan Earthquake: ऑपरेशन थिएटर में आया भूकंप, डॉक्टर अपनी जान पर खेलकर मरीज़ के लिए बन गए ढाल

सार

जापान के कुमामोटो में भूकंप के दौरान सर्जनों ने ऑपरेशन कर रहे मरीज़ को अपने शरीर से बचाया। तेज झटकों के बीच वे मरीज़ को सुरक्षित पकड़े रहे, जिसका वीडियो वायरल हो गया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा की दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है।

जापान से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो सर्जनों ने भूकंप के दौरान अपनी जान पर खेलकर एक मरीज़ को बचाया। यह वीडियो जापान के कुमामोटो जनरल हॉस्पिटल का है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 28 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे की है। वीडियो में दिखता है कि भूकंप के तेज झटकों से ऑपरेशन थिएटर में मशीनें और ट्रॉली हिलकर गिर रही हैं। कुछ मेडिकल स्टाफ तो ज़मीन पर भी गिर पड़ते हैं। लेकिन इस अफरातफरी के बीच, दो सर्जन ऑपरेशन टेबल पर लेटे बेहोश मरीज़ के ऊपर झुककर उसे अपने शरीर से बचाते नज़र आते हैं।

इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूके के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट कीथ सियाउ ने एक्स पर लिखा, 'इसे कहते हैं भारी दबाव में काम करना। जापान के कुमामोटो जनरल हॉस्पिटल में डॉक्टर ऑपरेशन कर रहे थे, तभी भूकंप आ गया... सर्जिकल टीम ने मरीज़ को सुरक्षित पकड़ा और शांत खड़ी रही।'

अस्पताल के प्रवक्ता शोतारो योशिहारा ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' को बताया, 'हर किसी ने हालात को संभालने की पूरी कोशिश की।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर हमारे जैसा बड़ा अस्पताल देखभाल नहीं कर पाता, तो यह एक बड़ा झटका होता। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया ताकि सर्जरी जल्द से जल्द फिर से शुरू हो सके।' प्रवक्ता ने यह भी बताया कि भूकंप के वक्त अस्पताल में चार ऑपरेशन चल रहे थे। झटके रुकते ही सभी ऑपरेशन पूरे कर लिए गए।

सोशल मीडिया पर लोग इन डॉक्टरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं, जिन्होंने मरीज़ की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा। एक यूज़र ने भूकंप की तीव्रता पर लिखा, 'यह बिल्कुल अविश्वसनीय है, एक पल के लिए लगा जैसे सब कुछ हवा में उठ गया हो। सर्जनों और मेडिकल टीम को सलाम।' जापान के क्यूशू द्वीप पर मौजूद कुमामोटो में इस भूकंप से भारी तबाही हुई। कई इमारतें ढह गईं और 38 लोगों की मौत हो गई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranchi Protest: आधी रात 'हैवान' बनी पुलिस, छात्रों के सिर-पांव फैक्चर, गुप्तांगों पर चोट-आंखों देखी
11 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: पहले छात्र आंदोलन अब झारखंड बंद, चौतरफा घिरी हेमंत सरकार!