झांसी में सांप का बदला? नाग मारने के 72 घंटे बाद जो हुआ, उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया

Published : Aug 04, 2026, 03:31 PM IST
Jhansi Snake Bite Tragedy 6 Year Old Boy Dies Sister Critical After Venomous Snake Bites Sleeping Siblings

सार

Jhansi Snake Bite Case: झांसी के बड़ागांव में रात के समय मां के साथ सो रहे दो मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डस लिया। छह वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बहन वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। परिवार ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। रात के सन्नाटे में मां अपने दो छोटे बच्चों के साथ बेड पर सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने दोनों मासूमों को डस लिया। कुछ ही घंटों में छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि चार साल की बेटी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। परिवार का कहना है कि इसी कमरे में तीन दिन पहले भी सांप का एक जोड़ा निकला था, जिससे इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मां के सामने पलभर में उजड़ गई दुनिया

यह घटना झांसी जिले के बड़ागांव कस्बे के हरदौलपुरा मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नेहा कुशवाहा अपने छह वर्षीय बेटे मयंक और चार वर्षीय बेटी प्रगति के साथ कमरे में सो रही थीं। अचानक प्रगति के रोने की आवाज सुनकर मां ने उसे उठाया और अपनी सास के पास ले गईं। परिवार को लगा कि शायद किसी कीड़े ने काट लिया होगा।

लेकिन कुछ ही मिनट बाद कमरे से मयंक की तेज चीख सुनाई दी। मां जब दौड़कर अंदर पहुंचीं तो देखा कि एक काला जहरीला सांप बच्चे के शरीर से लिपटा हुआ है और उसे कई जगह डस चुका है। किसी तरह सांप को हटाया गया और दोनों बच्चों को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: हर हफ्ते Space से गिर रहा 1 टन मलबा! क्या धरती पर मंडरा रहा है नया खतरा?

इलाज के दौरान बेटे ने तोड़ा दम, बेटी की हालत नाजुक

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों का इलाज शुरू किया, लेकिन मयंक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, चार वर्षीय प्रगति की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर भर्ती है। डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां नेहा कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि अगर उन्हें पहले ही सांप दिखाई दे जाता तो वह दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लेतीं और शायद उनका बेटा आज उनके साथ होता।

तीन दिन पहले भी निकला था सांप, अब पूरे मोहल्ले में दहशत

परिजनों ने बताया कि करीब तीन दिन पहले इसी कमरे में सांप का एक जोड़ा निकला था। उस समय परिवार ने एक सांप को मार दिया था, जबकि दूसरा सांप कहीं छिपकर निकल गया था। आशंका जताई जा रही है कि वही सांप इस हादसे की वजह बना।

घटना के बाद परिवार ने फिलहाल घर छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने वाली टीम को बुलाया, लेकिन तब तक सांप बिल में घुस चुका था और काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला।

इस घटना के बाद पूरे हरदौलपुरा मोहल्ले में डर का माहौल है। लोग अपने घरों और आसपास सफाई अभियान चला रहे हैं और रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से इलाके में सांप पकड़ने वाली टीम तैनात करने और संभावित स्थानों की जांच कराने की मांग की है। वहीं, पूरा इलाका चार वर्षीय प्रगति के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

यह भी पढ़ें: 'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

E20 Issue: 'तेल चोर कहां मिलेंगे-BJP के दफ्तर में', APP का विशाल प्रोटेस्ट
Ranchi JPSC Protest: Sonam Wangchuk की तरह ही Hunger Strike पर Devendra Nath Mahto, बिगड़ी हालत