
डीएमके लीडर और तमिलनाडु नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन के एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर किए विवादित बयान के बाद चेन्नई की सड़कों से लेकर इंटरनेट पर जमकर आलोचना हो रही है। अब सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि क्या तृषा और स्टालिन की कोई पुरानी दुश्मनी है। लेकिन आपको यह भी बता दें कि आज एक दूसरे के विरोध बन चुके दोनों साथ काम कर चुके हैं। तो आइए जानते हैं दोनों के बीच का रिश्ता...
बता दें कि स्टालिन और तृषा के बीच वैसे तो कोई पुरानी निजी दुश्मनी नहीं है, बल्कि यह हालिया विवाद पूरी तरह राजनैतिक है। उदयनिधि एक सफल राजनेता बनने से पहले अभिनेता और फिल्म निर्माता भी रहे हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने उदयनिधि स्टालिन के प्रोडक्शन हाउस 'रेड जाइंट मूवीज' की कुछ फिल्मों में भी काम किया है।
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन 'स्टालिन' नाम की फिल्म में काम कर चुकी हैं। यह मूवी 2006 में आई एक सुपरहिट तेलुगु फिल्म है। जिसजे दर्शकों ने खूब सराहा था। हालांकि, इस फिल्म का उदयनिधि स्टालिन से कोई कनेक्शन नहीं है। क्योंकि इसका नाम सिर्फ स्टालिन था। लेकिन इसमें मुख्य अभिनेता चिरंजीवी थे।
बता दें कि जिस विवादित टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन को चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली के दौरान का है। जहां स्टालिन ने भीड़ के उकसाने पर तृषा पर एक आपत्तिजनक और डबल मीनिंग वाला बयान दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारी बवाल हुआ और स्टालिन के खिलाफ 6 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद उन्हें मंगलवार को अरेस्ट कर लिया गया। अब इस बयान के बाद पूरे तमिलनाडु में बवाल मचा हुआ है। सीएम विजय की पार्टी टीवीके और एडीएमके के नेता एक दूसरे के खिलाफ हमला और नारेबाजी कर रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।