
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट बचाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी। कई स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी थी। सेंट्रल से लेकर राज्य के कई मंत्री इस सीट पर प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इसके बावजूद भी जन सुराज के प्रशांत किशोर यहां से चुनाव जीतकर विधायक बन गए। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह सबसे बड़ा झटका है। क्योंकि भाजपा के BJP) के अध्यक्ष नितिन नबीन की साख भी दांव पर थी, वह यहां से कई बार विधायक रह चुके हैं। अब पार्टी ने इसको लेकर मंथन और समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं मंगलवार को पीएम मोदी और राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर एक मीटिंग की है।
दरअसल, बांकीपुर उपचुनाव में बिजेपी की हार के बाद मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान बिहार नेता संजय झा भी साथ रहे। बताया जाता है कि दोनों ही नेताओं ने बांकीपुर हार पर बातचीत की। अब दोनों नेताओं के मिलने बाद कयास लगाए जाने लगे कि जल्द ही बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है। या फिर मोदी और नीतीश कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। क्योंकि लगभग तीन दशकों से यहां से बीजेपी जीतती आ रही थी, इस बार की हार ने बीजेपी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में वोटरों का धन्यवाद किया और चुनावी नतीजों पर बात रखी। उन्होंने गुजरात में मिली जीत का जिक्र करते हुए उन जगहों के बारे में भी बताया, जहां पार्टी को और करीब से समीक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों के लिए काम करना और उनका भरोसा मजबूत करना जारी रखेगी। उन्होंने लिखा, "बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता के साथ गहराई से मंथन करेंगे और नई ऊर्जा व संकल्प के साथ फिर से जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करेंगे।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।