
रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। JPSC, JSSC CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तीसरे दिन पानी पी लिया। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि यह उनके आंदोलन का अंत नहीं है। महतो ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उनके इस फैसले के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भावुक अपील को अहम वजह माना जा रहा है।
भूख हड़ताल के दौरान महतो की बिगड़ती सेहत को देखते हुए सोनम वांगचुक ने उनसे करीब 10 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया और महतो से कम से कम पानी पीने की अपील की। वांगचुक ने कहा कि लंबी लड़ाई लड़ने के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। अपील के बाद महतो ने पानी पीने का फैसला किया, लेकिन दोहराया कि भोजन तब तक नहीं करेंगे, जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती। उन्होंने वांगचुक से रांची आकर छात्रों से मिलने का भी अनुरोध किया।
🚨 Where are the self-proclaimed student activists now?
When Jharkhand students launched an indefinite hunger strike over alleged irregularities in JPSC, JSSC CGL, and other exams, Sonam Wangchuk joined them via video call.
CJP leaders? Still missing. pic.twitter.com/XGzH5vbfTH— The Alternate Media (@AlternateMediaX) August 5, 2026
ये भी पढ़ें… दुबई में 20 मिनट में 7 धमाके! ईरान तनाव के बीच जेबेल अली में आखिर क्या हुआ? VIDEO ने बढ़ाई हलचल
रांची में छह छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने, JPSC और JSSC में व्यापक सुधार तथा कथित परीक्षा गड़बड़ियों की CBI या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जजों की स्वतंत्र समिति से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के समर्थन में तिरंगा मार्च निकालने की भी तैयारी चल रही है। छात्र नेताओं का कहना है कि सरकार की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है और उचित समय पर फैसला लिया जाएगा। वहीं झारखंड CID अब तक परीक्षा गड़बड़ी मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बढ़ते विरोध के बीच JPSC ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी है। दूसरी ओर, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी आंदोलन का समर्थन जताते हुए कहा कि उनका संगठन फिलहाल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज़ उठाने वाले प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगा। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम और आंदोलन की आगामी रणनीति पर टिकी है।
ये भी पढ़ें… 'ताकतवर सरकार' पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी! छात्र प्रदर्शन में CJI ने क्यों दी संयम बरतने की नसीहत?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।