
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को शायद ही किसी ने कुकिंग करते यानि खाना बनाते देखा होगा। लेकिन अब ग्वालियर के महाराजा का कुक वाला टैलेंटेड सामने आया है। जहां वह साउथ इंडियन डिश डोसा बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होने ना सिर्फ डोसे को शानदार तरीके से बनाया, बल्कि प्लेट लगाकर ग्राहकों को बाकायदा परोसा भी।
दरअसल, हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया बेंगलुरु के दौरे पर थे। जहां वह मशहूर रामेश्वरम कैफे पहुंचे। इस दौरान वह रेस्तरां की रसोई में गए और डोसे बनाने में अपना हाथ आजमाया। सबसे पहले तो उन्होंने वहां पर मौजूद सभी कर्मचारियों से हाथ मिलाया और उनसे बातचीत की। इसके बाद सिंधिया प्रोफेशनल कुक की तरह डोसा बनाने लगे। फिर ऑर्डर मास्टर की तरह थाली सजाई और ग्राहकों को परोसी भी।
सोशल मीडिया पर सिंधिया के इस हुनर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप उनको साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे वह रसोई में प्रवेश करते और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कि आप सब बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।" इसके बाद वे खुद गरम तवे पर डोसा का वेटर डाला और उसे गोल गोल घुमाकर बनाने लगे। जब वह पूरी तरह पक गया तो उसे परोस दिया गया। सिंधिया ने अपनी कुकिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "रामेश्वरम कैफे में जाने से खुद को रोक नहीं पाया और दूसरी तरफ जाकर उनकी रसोई में बनने वाले जादुई व्यंजन देखने चला गया।" सिंधिया ने आगे लिखा-मैंने यहां के मास्टर शेफ की देखरेख में डोसा बनाने कोशिश की है।
सिंधिया के इस टैलेंट को देखकर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक यूजर उन पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा- राजनीति भी जितनी आसान दिखती है, उतनी है नहीं। लेकिन सिंधिया इसके भी माहिर खिलाड़ी हैं। कोई भी काम कब, कहां और कैसे करना है, कोई उनसे सीखे। किसी ने कहा-कौन कहता है कि महाराजा खाना नहीं बनाते हैं..तो किसी ने कहा-सिंधिया रसोई से राजनीति तक अव्वल हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।