
मोदी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमे वह गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। यह पूरा मामला गुना जिले के बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोहन बारेला के भाई ताराचंद की मौत को लेकर है। जहां परिवार ने इसे हत्या बताया है। इसी को लेकर सिंधिया ने डीएम साहब को तलब करते हुए जबाव मांगा कि अब तक पीड़ितों को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला? तो आइए जानते हैं कौन हैं यह कलेक्टर?
किशोर कुमार कन्याल मध्य प्रदेश कैडर के 2013 बैच के IAS) अधिकारी हैं, जो वर्तमान में गुना जिले के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं। कन्याल इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। शाजापुर के कलेक्टर रहते हुए उनका एक ट्रक ड्राइवर के साथ बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह ड्राइवर को औकात दिखा देने वाली बात करते हुए धमकी देते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि उन्होंने अपने प्राशसनिक करियर के दौरान वे कई बार ऐसे मानवीय कार्य किए हैं, जिससे उनकी तारीफ भी हुई है। बात चाहे अपनी बेटी की शादी की हो जिसमें उन्होंने बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को आमंत्रित किया था।
दरअसल, दो दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लोकसभा क्षेत्र गुना दौर पर थे। इस दौरान वो बीजेपी नेता मोहन बारेला के छोटे भाई ताराचंद की मौत पर शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचे थे। तभी पीड़ित परिवार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है, बल्कि यह सोची-समझी साजिश के तहत हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जब उनकी शिकायत और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। तो वह कलेक्टर के पास गए, लेकिन उन्होंने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। फिर क्या था सिंधिया ने हत्या की शिकायत सुनकर उन्होंने तत्काल कलेक्टर और एसपी को बुलाया और दोनों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।