Free iPhone 17: 1000 लोगों को फ्री मिलेगा आईफोन 17, बिजनेसमैन ने रखी ये सिंपल शर्त

Published : Sep 19, 2026, 12:52 PM IST
Free iPhone 17: 1000 लोगों को फ्री मिलेगा आईफोन 17, बिजनेसमैन ने रखी ये सिंपल शर्त

सार

1000 logon ko free iPhone: मशहूर बिजनेसमैन ने 1000 लोगों को एकदम फ्री आईफोन 17 देने का ऐलान किया है। फ्री में आईफोन 17 या उससे ऊपर के मॉडल पाने के लिए आखिर क्या शर्त रखी गई है, आइए जानते हैं।

Free iPhone Chandigarh: आईफोन 18 हाल ही में लॉन्च हुआ है। अब आईफोन 17 एकदम फ्री मिलने वाला है। जी हां, बिल्कुल फ्री। एक बिजनेसमैन ने 1000 लोगों को फ्री आईफोन 17 देने का बड़ा ऐलान किया है। बिजनेसमैन के मुताबिक, 22 सितंबर को पहले फेज में 1000 लोगों को ये फोन बांटे जाएंगे। इस फ्री आईफोन को पाने के लिए बस दो बहुत ही सिंपल शर्तें रखी गई हैं।

बिजनेसमैन राकेश त्रेहान का बड़ा ऐलान

बिजनेसमैन और इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान ने इस फ्री आईफोन गिवअवे की घोषणा की है। 'राजा डी किंग' के नाम से मशहूर राकेश त्रेहान ने बताया कि आईफोन बांटने का ये पूरा कार्यक्रम मीडिया के सामने लाइव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि पूरी प्रक्रिया में एकदम पारदर्शिता बरती जाएगी। राकेश त्रेहान ने कहा कि चूंकि आईफोन 18 हाल ही में लॉन्च हुआ है, इसलिए फिलहाल आईफोन 17 और उससे ऊपर की सीरीज के फोन फ्री में बांटे जाएंगे।

बस 'जय माता दी' लिखें और पाएं फ्री आईफोन

फ्री आईफोन पाने की पहली शर्त ये है कि आपको 'जय माता दी' लिखना होगा। दरअसल, राकेश त्रेहान माता के बहुत बड़े भक्त हैं। उनका मानना है कि उनकी सफलता के पीछे माता रानी का ही हाथ है। इसलिए जो लोग 'जय माता दी' लिखेंगे, उन्हें ही ये फ्री आईफोन दिया जाएगा। इसके साथ ही एक और छोटी सी शर्त भी है।

क्या है दूसरी शर्त?

राकेश त्रेहान मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले बिजनेसमैन हैं। फ्री आईफोन पाने की दूसरी शर्त ये है कि लकी विनर को चंडीगढ़ या मोहाली का निवासी होना चाहिए। यानी अगर आप चंडीगढ़ या मोहाली में रहते हैं और 'जय माता दी' लिखते हैं, तो आप ये फ्री आईफोन जीत सकते हैं।

22 सितंबर को चंडीगढ़-मोहाली में आईफोन बांटने का ये कार्यक्रम होगा। इसके लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप के मेंबर्स को 'जय माता दी' लिखना होगा। इसके बाद लकी ड्रॉ या पर्ची निकालकर विजेताओं को चुना जाएगा। राकेश ने साफ किया है कि ये पूरी प्रक्रिया एकदम पारदर्शी होगी।

कई और शहरों में भी है योजना

राकेश त्रेहान की योजना इस फ्री आईफोन और दूसरे गिवअवे प्रोग्राम को बाकी शहरों तक भी ले जाने की है। इससे पहले भी वो टू-व्हीलर और कार चलाने वालों को 500 और 1000 रुपये के कूपन बांटकर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IIT Bombay Student: क्या ChatGPT यूज करने पर छात्र को मिली 1 साल सस्पेंशन की धमकी? संस्थान का जवाब
Fired On First Day: 9 महीने बाद मिली नौकरी, लेकिन सिर्फ 2.5 घंटे में 'हाइजीन' के नाम पर निकाल दिया!