
सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला यात्री और टीटीई के बीच टिकट को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि टीटीई ने महिला से यात्रा का टिकट दिखाने के लिए कहा था। इसके बाद महिला ने अचानक अपने कपड़े फाड़ लिए और टीटीई पर गंभीर आरोप लगाने की धमकी दी। वीडियो आने के बाद यूजर्स महिला को फटकार लगा रहे हैं।
वायरल वीडियो में ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने महिला यात्री से टिकट मांगा। इसके बाद महिला ने अपने कपड़े फाड़ लिए। इतना ही नहीं, महिला ने टीटीई को फंसाने की धमकी भी दी। घटना के दौरान महिला फोन पर किसी से बात करती हुई भी नजर आती है। महिला ने टीटीई के सामने किसी को फोन सामने धमकी भी दी। वीडियो में टीटीई साफ कहता नजर आ रहा है कि मुझे पैसे नहीं टिकट चाहिए।
और पढें: नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सायोनी घोष ने ऐसा क्या कह दिया, बंगाल में मच गया हड़कंप
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि अगर पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुई होती तो मामले की शुरुआती तस्वीर क्या होती। पोस्ट में दावा किया गया है कि ऐसी स्थिति में टीटीई के खिलाफ पहले मामला दर्ज हो सकता था और बाद में जांच के दौरान सच्चाई सामने आती। वायरल पोस्ट देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि किसी भी ऐसी घटना को रिकॉर्ड करना बेहद जरूरी है वरना सच का पता लगना मुश्किल हो जाता है।
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर होने वाली ऐसी घटनाओं में वीडियो रिकॉर्डिंग महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है। कुछ लोग टीटीई की तारफी भी कर रहे हैं।
और पढें: IIT Bombay Death: परीक्षा में ChatGPT, फिर छात्र की मौत...7 PHOTO में देखें क्या हुआ?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।