'न मजहब, न ईमान..' काबुल में 400 मौतों पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, दुनिया से की ये मांग

Published : Mar 17, 2026, 01:36 PM IST
kabul airstrike

सार

India Slams Pakistan: पाकिस्तान ने काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमला किया, जिसमें 400 बेगुनाह मारे गए। 2021 के बाद यह अब तक का सबसे घातक हमला है। भारत ने इसे 'कायरतापूर्ण नरसंहार' बताया है। नई दिल्ली ने साफ कहा कि पाकिस्तान अपनी नाकामी छिपाने के लिए मासूमों का खून बहा रहा है। 

Kabul Hospital Attack India Reaction: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए भीषण हवाई हमले (Airstrike) को लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। सोमवार रात हुए इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हो गई, जिसे भारत ने 'बर्बर नरसंहार' और 'कायरतापूर्ण कृत्य' करार दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पाकिस्तान की इस सैन्य कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

काबुल अस्पताल पर अटैक में 400 मौतें

काबुल के 'ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल' पर हुआ यह हमला साल 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से अब तक का सबसे घातक हमला माना जा रहा है। तालिबान प्रशासन के अनुसार, इस हमले में 400 नागरिक मारे गए हैं और 250 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पाकिस्तान ने हालांकि इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है और किसी नागरिक क्षेत्र को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

 

 

भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

भारत सरकार (MEA) ने इस हमले पर बयान देते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। भारत ने कहा कि जिस जगह बीमारों का इलाज हो रहा हो, उसे 'मिलिट्री टारगेट' बताकर हमला करना कायरता की हद है। पाकिस्तान अपनी नाकामी छिपाने के लिए मासूमों का खून बहा रहा है।

सफेद झूठ बोल रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान कह रहा है कि उसने सिर्फ आतंकियों को मारा, लेकिन भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तान एक 'नरसंहार' (Massacre) को मिलिट्री ऑपरेशन का नाम देकर दुनिया की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बहुत तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है। भारत ने कहा कि दुनिया का कोई भी धर्म या कानून एक अस्पताल पर हमले को सही नहीं ठहरा सकता। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि पाकिस्तान को इस 'बर्बरता' के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए। बेगुनाहों की जान लेने वाले पाकिस्तान की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

पाकिस्तान का न मजहब, न ईमान

भारत की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान ने रमजान के पवित्र महीने का भी लिहाज नहीं किया। इस पाक महीने में ऐसा कृत्य दिखाता है कि पाकिस्तान के लिए इंसानियत और मजहब के कोई मायने नहीं हैं भारत ने कहा कि इस संकट की घड़ी में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है। भारत ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

VIDEO: फेस पैक लगाकर मीटिंग में पहुंची लड़की… बॉस ने पूछा ऐसा सवाल, सब हंस पड़े
गिड़गिड़ाने लगे Donald Trump! ईरान ने दबाई ऐसी नस की नहीं दिख रहा कोई रास्ता । Strait of Hormuz