CM विजय से मिले कमल हासन, एक गिफ्ट देकर मुख्यमंत्री के सामने रखीं शानदार 6 डिमांड

Published : May 16, 2026, 08:13 PM IST
kamal haasan

सार

साउथ सुपरस्टार कमल हसन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से उनके सीएम आवास पर मुलाकात की। दोनों दिग्गजों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कमल हासन ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और उन्होंने 6 महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। 

साउथ सिनेमा के सुपर स्टार कमल हसन ने शुक्रवार को अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी, जोसेफ से सीएम निवास जाकर मुलाकात की। दोनों स्टार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। कमल हस ने इस दौरान विजय को शुभकामनाएं दी और शानदार तोहफा भी दिया।

कमल हसन ने शेयर की सीएम विजय के साथ तस्वीर

कमल हसन ने सीएम विजय के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-आज मैंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और मेरे भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बेहद उत्साह के साथ तमिलनाडु के विकास और राज्य के लिए देख गए कई अच्छे सपने शेयर किए। साथ ही जनात के हित के लिए कई योजनाओं के बारे में बताया।" मुलाकात के दौरान उनका विनम्र स्वभाव और स्नेहपूर्ण व्यवहार देखकर मुझे बेहद गर्व महसूस हुआ।

 

 

कमल हसन ने तमिलनाडु के सीएम विजय के सामने रखीं 6 डिमांड

एक्टर कमल हसन ने सीएम विजय के सामने  राज्य के विकास पर ही नहीं, बल्कि तमिल सिनेमा के बेहतर भविष्य पर भी चर्चा की। उन्होंने एक्स पर जो पोस्ट किया है उसमें उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के सामने सिनेमा जगत की बेहतरी के लिए 6 महत्वपूर्ण मांगें रखीं हैं। बताया जाता है कि उन्होंने विजय से साफ तौर से कहा कि मौजूदा हालता मेंतमिल फिल्म उद्योग कई तरह की चुनौतियों और बाधाओं से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार का सहयोग और अपनापन मिलना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इस तरफ भी ध्यान दीजिए। बता दें कि कमल हसन ने सीएम विजय को एक पुस्तक भी तोहफे में दी है।

 

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Video: IIT के छात्र ने पिता को दिया नया फोन, इमोशनल रिएक्शन ने जीता सबका दिल-WATCH
The Hague (Netherlands): जब PM Modi ने की क्रिकेट की चर्चा