Raksha Bandhan : कौन हैं कंगना रानौत के भाई, जिन्हें बांधेंगी राखी, देखिए बचपन की क्यूट फोटो

Published : Aug 25, 2026, 11:40 AM IST
Kangana

सार

Kangana Ranaut Viral Statement : बीजेपी सासंद और बॉलीवुड क्वीन कंगना रानौत एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने रक्षाबंधन को जोड़ते हुए एक्ट्रेस कृति सेनन पर निशाना साधा है।

अपनी बेबाकी अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने इस बार कृति सेनन पर निशाना साधा है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा-'आप बिकीनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? तो आइए इसी रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको बताते हैं कि बीजेपी सांसद कंगना के भैया-भाभी कौन हैं, जिन्हें राखी बांधने के लिए वह दिल्ली से हिमाचल जाएंगी।

कौन कंगना रानौत के भैया-भाभी और बहन

दरअसल, बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के वैसे तो दो भाई थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक भाई की तो बचपन में जन्म के बाद मौत हो गई थी। अब उनका एक भाई और एक बहन हैं। बहन का नाम रंगोली चंदेल है तो वहीं उनसे छोटे भाई का नाम अक्षत रनौत है। वहीं भाभी ऋतु सांगवान हैं। भैया-भाभी की शादी 5 साल पहले शाही अंदाज में राजस्थान के उदयपुर से रॉयल वेडिंग हुई थी। जिसमें राजनीति से लेकर फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। बताया जाता है कि बहन रंगोली कंगना का काम और मैनेजमेंट संभालती हैं। वहीं भाई अक्षत प्रोड्यूसर है।

मेरा छोटा भाई मेरा हीरो है…

कंगना अपने भाई से बहुत प्यार करती हैं। वह आए दिन और हर रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर भी करती हैं। उन्होंने भाई के जन्मदिन पर एक पोस्ट के जरिए कहा था कि मेरा 'भाई मेरी जिंदगी और जान है...उन्होंने लिखा था- जिस तरह से तुम मेरी लाइफ की चीजों को हैंडल करते हो,सारे लीगल मैटर्स से लेकर अब प्रोडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट्स तक..मैं कह सकती हूं कि मेरा छोटा भाई मेरा हीरो है। तुम्हारा सौम्य व्यवहार और शांतिपूर्ण महत्वकांक्षा तारीफ के काबिल है।कभी अपने जुनून को खत्म मत करना, अपनी जिम्मेदारी इसी तरह से निभाते रहना,स्काई।

कंगना और भाई की बचपन की क्यूट फोटो देखिए

कंगना रनौत की बचपन की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भाई-बहन कितने क्यूट लग रहे हैं। कंगना अक्षत के जन्मदिन पर पूजा कर रही हैं। इस फोटो में कंगना को देखकर ऐसा लगता है कि वह आज भी वैसे ही लगती हैं। यानि उनको पहचान पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसी फोटो को कंगना ने शेयर कर लिखा ‘डियर अक्षत….मेरे छोटा भाई से लेकर मेरी सबसे बड़ी ताकत बनने वाले, तुम्हें पाकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
पैंगोंग-नुब्रा छोड़िए! लद्दाख की ये 3 जगहें हैं असली Hidden Gems