
सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑफर ने कानपुर के एक बाजार को कुछ ही घंटों में भीड़ के ऐसे सैलाब में बदल दिया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। दावा था कि सिर्फ 16 मिनट के लिए हर सामान 16 रुपये में मिलेगा। ऑफर में सूट, जींस, शर्ट और दूसरे रेडीमेड कपड़े शामिल बताए गए। वीडियो वायरल हुआ तो सुबह होते-होते दुकान के बाहर हजारों लोग पहुंच गए। भीड़ बढ़ी तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई और हालात भगदड़ जैसे बनने लगे। पुलिस पहुंची तो दुकानदार मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित किया और दुकानदार के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
दिनांक 15.08.2026 को थाना अनवरगंज क्षेत्रान्तर्गत आलम मार्केट में दुकानदार द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से ₹16 में किसी भी प्रकार का कपड़ा उपलब्ध कराने संबंधी ऑफर प्रसारित किया गया था। उक्त ऑफर के कारण दुकान पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना प्राप्त होने पर… pic.twitter.com/SWW8ObZTSM— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) August 16, 2026
मामला कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र स्थित अलम मार्केट का है। यहां होजरी कारोबारी रईस आलम की दुकान है। 15 अगस्त को उनका जन्मदिन था। इसी मौके पर उन्होंने कुछ अलग करने का फैसला किया।
In Kanpur, Uttar Pradesh, garment shopkeeper Rais Alam marked his birthday with a flash sale offering every item for ₹16 for just 16 minutes. The announcement drew a massive crowd and triggered a law-and-order situation. pic.twitter.com/jK1nIBZPf7
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 16, 2026
14 अगस्त की रात करीब 11:59 बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने ‘16 मिनट की सेल, हर माल 16 रुपये’ का ऑफर बताया। दावा किया गया कि इस दौरान ग्राहक 16 रुपये में सूट, जींस, शर्ट समेत कोई भी रेडीमेड कपड़ा खरीद सकते हैं। वीडियो में यह भी बताया गया था कि ऑफर केवल 16 मिनट तक ही चलेगा। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैला और देखते ही देखते ऑफर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
यह भी पढ़ें: गन्ने की खेती करने वालों के लिए बड़ी खबर, 2000 रुपये बढ़ी सरकारी मदद; जानिए किसे मिलेगा लाभ
ऑफर का फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अलम मार्केट पहुंच गए। हर कोई तय 16 मिनट के भीतर खरीदारी करना चाहता था। भीड़ लगातार बढ़ती गई और बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई। दुकान के आसपास लोगों की भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
हालात ऐसे बने कि कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात नजर आने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। पुलिस के पहुंचने तक दुकान मालिक मौके से निकल चुका था। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान हल्के बल प्रयोग की भी बात सामने आई। दुकानदार के भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की।
📍कानपुर : 16 रुपये के ऑफर पर उमड़ी हजारों लोगों की भीड़!
➡️कपड़ा व्यापारी ने 16 मिनट के लिए रखा ₹16 का ऑफर
➡️ऑफर के कारण मची अफरा-तफरी,धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसी स्थिति
➡️पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा
➡️अनवरगंज थाने के आलम मार्केट का मामला#Kanpur @kanpurnagarpol pic.twitter.com/WRyCxoC4DB— सिटी टाइम्स । CITY Times (@CityTimes2421) August 16, 2026
मौके पर पहुंचे एसीपी मंजय सिंह के मुताबिक जन्मदिन पर ऑफर देना अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ जुटने की स्थिति में जरूरी अनुमति और व्यवस्थाओं का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
पुलिस के मुताबिक दुकानदार ने इस तरह के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली थी। ऑफर के कारण बड़ी संख्या में लोग एक जगह जमा हो गए और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। वहीं घटना का वीडियो और 16 रुपये वाली सेल का ऑफर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
UP: Raiis Alam has a garment shop in Kanpur. Yesterday, in the joy of his birthday, he offered "every item for 16 rupees" for 16 minutes. The crowd went wild
Later Police came to disperse the crowd😭💀 pic.twitter.com/ld6ywg7BR6— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 16, 2026
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला कोई भी ऑफर कुछ ही घंटों में बड़ी भीड़ खींच सकता है। ऐसे में आयोजकों के लिए केवल ऑफर तैयार करना ही नहीं, बल्कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और जरूरी प्रशासनिक अनुमति जैसी व्यवस्थाओं का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
यह भी पढ़ें: जेल से चुनावी मैदान में उतरेगा अतीक अहमद का बेटा उमर? ओवैसी की पार्टी ने दिया बड़ा संकेत
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।