kanpur Train Cancelled : कानपुर के गंगा पुल काम लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। 1 अप्रैल से 14 मई 2026 तक 18 मेमू, पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इससे कानपुर लखनऊ, रायबरेल प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
गंगा पुल पर ट्रैक मजबूत करने का काम, 43 दिन तक बंद रहेंगी कई ट्रेनें
उत्तर प्रदेश के लाखों रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है। कानपुर में गंगा पुल पर रेलवे ट्रैक को मजबूत करने का बड़ा काम शुरू होने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर-मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का फैसला लिया है।
रेलवे के इस फैसले का असर खास तौर पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। 1 अप्रैल से 14 मई 2026 तक करीब 43 दिनों तक 18 मेमू, पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें बंद रहेंगी। यह फैसला ट्रैक को ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए लिया गया है, ताकि भविष्य में ट्रेनों का संचालन और सुरक्षित तरीके से हो सके।
25
गंगा पुल पर क्यों लिया गया मेगा ब्लॉक
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कानपुर के गंगा पुल पर ट्रैक के सुदृढ़ीकरण का काम काफी समय से जरूरी था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर मेगा ब्लॉक लिया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी Shashikant Tripathi ने बताया कि ट्रैक को मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसलिए इस दौरान कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रखा जाएगा, ताकि काम सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके।
35
1 अप्रैल से 14 मई तक ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कई मेमू, पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनें अलग-अलग तारीखों तक निरस्त रहेंगी। इनमें से अधिकतर ट्रेनें रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम मानी जाती हैं।
निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ MEMU (2 अप्रैल से 13 मई)
लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी MEMU (2 अप्रैल से 13 मई)
कानपुर सेंट्रल–रायबरेली पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
रायबरेली–कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
प्रयागराज संगम–अनवरगंज पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
अनवरगंज–प्रयागराज संगम पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
सीतापुर सिटी–कानपुर सेंट्रल पैसेंजर (1 अप्रैल से 12 मई)
कानपुर सेंट्रल–सीतापुर सिटी पैसेंजर (2 अप्रैल से 13 मई)
कासगंज–लखनऊ पैसेंजर (1 अप्रैल से 13 मई)
लखनऊ–कासगंज पैसेंजर (2 अप्रैल से 14 मई)
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी (2 अप्रैल से 13 मई)
लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी (2 अप्रैल से 13 मई)
प्रयागराज संगम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (2 अप्रैल से 13 मई)
कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (2 अप्रैल से 13 मई)
कानपुर सेंट्रल–लखनऊ MEMU (1 अप्रैल से 13 मई)
लखनऊ–कानपुर सेंट्रल MEMU (2 अप्रैल से 14 मई)
उतरेटिया–कानपुर सेंट्रल MEMU (3 अप्रैल से 14 मई)
इन ट्रेनों के बंद रहने से खास तौर पर कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी रोजाना सफर करते हैं। करीब डेढ़ महीने तक ट्रेनें बंद रहने से उन्हें वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ सकती है। रेलवे को उम्मीद है कि ट्रैक मजबूत होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगी।
55
यात्रियों के लिए रेलवे की अहम सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव या उन्हें री-शेड्यूल भी किया जा सकता है। इसलिए अपडेट देखते रहना यात्रियों के लिए जरूरी होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।