11:30 बजे भरी थी उड़ान, 20 मिनट बाद खेत में बिखरा विमान... कानपुर प्लेन क्रैश की पूरी टाइमलाइन

Published : Aug 27, 2026, 04:03 PM IST
Kanpur Plane Crash Training Aircraft Took Off at 11 30 AM Crashed in a Field 20 Minutes Later

सार

कानपुर में सुबह 11:30 बजे ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए उड़ान भरने वाला विमान करीब 20 मिनट बाद गंगा किनारे एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्रशिक्षु पायलट और इंस्ट्रक्टर की मौत हो गई। जानिए कानपुर प्लेन क्रैश की पूरी टाइमलाइन।

कानपुर में गुरुवार को हुआ ट्रेनिंग विमान हादसा कई सवाल छोड़ गया। सुबह सब कुछ सामान्य था। एक प्रशिक्षु पायलट और अनुभवी प्रशिक्षक ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए विमान में सवार हुए, लेकिन उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद विमान गंगा किनारे एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों की जान चली गई। आइए जानते हैं उस आखिरी उड़ान की पूरी टाइमलाइन।

सुबह 11:30 बजे: ट्रेनिंग फ्लाइट ने भरी उड़ान

जानकारी के मुताबिक, ट्विन-इंजन और चार सीटों वाला ट्रेनिंग विमान कानपुर के गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से सुबह करीब 11:30 बजे रवाना हुआ। विमान स्थानीय फ्लाइंग एरिया में प्रशिक्षण उड़ान पर था।

विमान में दो लोग मौजूद थे। इनमें एक प्रशिक्षु पायलट और दूसरा इंस्ट्रक्टर था। मृतकों की पहचान गुजरात निवासी सचिन भाटिया और कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: धमकी, रंगदारी और फिर 20 राउंड फायरिंग... अंकित बालियान मर्डर केस में जुड़ रहे हैं कई तार

करीब 11:50 बजे: लौटते समय हुआ हादसा

उड़ान के करीब 20 मिनट बाद, जब विमान ट्रेनिंग सेंटर की ओर वापस लौट रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी में विमान के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

विमान गंगा नदी के किनारे स्थित एक खेत के पास गिरा। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

खेत में बिखर गए विमान के टुकड़े

घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया। उसका ढांचा टूट चुका था, धातु के हिस्से मुड़े हुए थे और पंख समेत कई हिस्से खेत में बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू की गई।

3,000 घंटे का अनुभव, फिर भी नहीं बची जान

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के मुताबिक, विमान में मौजूद इंस्ट्रक्टर के पास करीब 3,000 घंटे का उड़ान अनुभव था। इसके बावजूद यह ट्रेनिंग फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई।

दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अब DGCA और AAIB की जांच से खुलेगा राज

हादसे की सूचना DGCA और Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) को दे दी गई है। संबंधित एजेंसियां घटनास्थल और विमान से जुड़े तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच करेंगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सिर्फ 20 मिनट की उड़ान के दौरान आखिर क्या हुआ, जिससे विमान नियंत्रण खो बैठा? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: वो शादी नहीं कर रहा है ना.. ChatGPT को इंसान समझकर बात करने लगीं नानी, फिर जो हुआ वो दिल छू लेगा

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कानपुर में क्रैश हुआ ट्रेनी विमान, 2 पायलटों की मौत । Kanpur Plane Crash
Nepal Flood: 80 कैलाश यात्री लापता, VIDEO में रोते दिखे सद्गुरु, आखिर ग्यिरोंग जाने की क्यों मांगी अनुमति?