कानपुर रिद्धि-सिद्धि मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी सहम गए

Published : Apr 21, 2026, 02:50 PM IST
kanpur riddhi siddhi double murder

सार

Kanpur Riddhi Siddhi Double Murder Case :उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिद्धि-सिद्धि डबल मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आखिर एक पिता कैसे इतना बड़ा जल्लाद हो सकता है कि उसने अपनी फूल से प्यारी जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। कत्ल की जो क्रूरता उजागर हुई वह लोगों के रोंगटे खड़े कर रही है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर रिद्धि-सिद्धि केस में कातिल पिता शशि रंजन मिश्रा को लेकर रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वह कितना बेरहम था यह तो सब ने देख ही लिया है। लेकिन अब मासूम जुड़वा बच्चियों की जो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। वह हैरान करने वाली है। एक बार तो डॉक्टर भी सन्न रह गए। उन्होंने कहा आखिर एक पिता कैसे इतना बड़ा जल्लाद हो सकता है। जिसने कत्ल नहीं, क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

रिद्धि-सिद्धि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रूह कंपा देगी

दरअसल, कानपुर के डॉक्टरों ने जुड़वां बहनों रिद्धि-सिद्धि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में खुलासा किया है। जिसमें बताया गया है कि आरोपी शशि रंजन ने चापड़ पर हथौड़े से वार कर मासूम बेटियों की श्वासनली काट दी थी। डॉ. ने बताया कि आरोपी ने चापड़ को गले पर टिकाकर उस पर भयानक तरीके से हथौड़े से वार किया था। जिससे ना सिर्फ उनक श्वासनली कटी, बल्कि मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट में सामने आया है कि रिद्धि-सिद्धिके गले पर 4 सेमी लंबा और 3 सेमी चौड़ा गहरा घाव मिला है। डॉक्टरों ने उसकी हैवानियत पर हैरानी जताई है।

कई दिनों से बेटियों को मारने की कर रहा था प्लानिंग

कानपुर पुलिस ने जांच कर पता लगाया है कि आरोपी पिता ने बेटियों की हत्या करने के लिए कई दिन पहले साजिश रची थी। उसने हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ को कुछ दिन पहले कानपुर के मूलगंज इलाके से खरीदा था। यानि वो वारदात को अंजाम देने लिए कई दिनों से फिराक में था। बस उसे मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन किसी को खबर नहीं थी कि वह संडे की रात वादरात को अंजाम दे जाएगा। आरोपी ने अपने द्वारा किए गए डबल मर्डर को कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने सबूत के तौर पर सीसीटीवी और गबाह जमा कर लिए हैं।

एक जल्लाद ही कर सकता है ऐसी क्रूरता

बता दें कि यह झकझोर देने वाली घटना रविवार तड़के 4 से 5 बजे की बीच की है। जहां कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर इलाके में रहने वाले 45 साल के शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटी रिद्धि और सिद्धि की हत्या कर दी। फिर खून से सने मासूमों के शव पास बैठा रहा। कुछ देर बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर कहा-मैंने सर अपनी बेटियों को मार डाला है, उनके सब उठवा लीजिए। आरोपी ने की इस करतूत के बारे में पत्नी रेश्मा को पुलिस के आने के बाद ही पता चला।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या है गोरखा मुद्दा? प्रचार के आखिरी दिन जिसे 6 महीने में हल करने का वादा कर गए अमित शाह
सतना में खौफनाक मर्डर: नीले ड्रम में मिली 11 साल के बेटे की लाश, घर में बंद था खतरनाक सच