
बेंगलुरु. 13 अगस्त यानि आज गुरुवार को कन्नड़ संगठनों ने पूरे कर्नाटक का राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। राज्य के कई जिलों में इसका असर भी दिखाई दे रहा है। लोग काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। इस विरोध की वजह है कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को दिया जाना…जिसक चलते लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। लेकिन राज्य के सबसे बड़े शहर बेंगलुरु में इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।
कर्नाटक बंद का ऐलान के बीच भी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। यात्रियों की आवाजाही या ट्रांसपोर्ट सर्विस में कोई रुकावट नहीं आई। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर ओला, उबर, एयरपोर्ट टैक्सी और कर्नाटक स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (KSTDC) की टैक्सियां हमेशा की तरह चल रही थीं। बेंगलुरु शहर से भी यात्री बिना किसी परेशानी के एयरपोर्ट पहुंच रहे थे।
बंद को देखते हुए, एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और राज्य पुलिस के जवान निगरानी बनाए हुए थे। देवनहल्ली के पास मौजूद इस एयरपोर्ट पर हालात पूरी तरह सामान्य बने रहे। हालांकि, राज्य में कई दूसरी जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।
कोप्पल जिले में हुए प्रदर्शन के बारे में 'युवा प्रति वेदिके' के प्रदेश अध्यक्ष आर. वी. कोप्पल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे को ब्लॉक कर दिया और तमिलनाडु से आ रही एक गाड़ी को रोका। कोप्पल ने कहा, "हमने एक गाड़ी वाले को फूल देकर यह बताने की कोशिश की: 'हमारे पास खुद के लिए पीने का पानी नहीं है, और आप पानी मांग रहे हैं. हम आपको अतिरिक्त पानी दे रहे हैं, लेकिन हमारे पास ही पानी नहीं है'." उन्होंने आगे कहा, "हम कन्नड़ लोग शांति पसंद हैं। यह लीजिए फूल, पानी तो नहीं है. अभी शांति है, इसलिए हम अतिरिक्त पानी छोड़ देंगे."
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।