
कोडागु: कर्नाटक से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां कोडागु जिले में एक जंगली हाथी के हमले में सीनियर IPS अफसर सुनील अचैया की पत्नी संध्या अचैया (51) की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को थिथिमथि इलाके के एक कॉफी बागान में हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संध्या अपने एक रिश्तेदार के घर फंक्शन में शामिल होने के बाद बागान में चल रहे काम को देखने के लिए पहुंची थीं। उनके साथ चार और लोग भी थे। इसी दौरान, एक जंगली हाथी अचानक उनकी तरफ दौड़ पड़ा। हाथी को देखकर बाकी लोग तो किसी तरह भागकर बच गए, लेकिन संध्या उसकी चपेट में आ गईं।
हाथी के हमले में संध्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। इस घटना पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, "यह एक दिल दहला देने वाली घटना है और मुझे इसका गहरा दुख है। मैं परिवार के दुख में शामिल हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे।"
यह कॉफी बागान नागरहोल वाइल्डलाइफ सेंचुरी के पास ही है। इस इलाके में जंगली हाथियों का रिहायशी इलाकों में घुसना एक आम बात है। स्थानीय लोगों ने हाथियों को रोकने के लिए फेंसिंग जैसी व्यवस्था करने की मांग उठाई है। संध्या के पति सुनील अचैया दिल्ली में DGP रैंक के अधिकारी हैं। वह 1991 बैच के नागालैंड कैडर के IPS अफसर हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।