
बेंगलुरु: कभी-कभी मामूली सी बातें भी भयानक रूप ले लेती हैं। बेंगलुरु में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक 27 साल की महिला ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि पति ने उसे तीन दिन पुराना सांभर परोसने पर डांट दिया था। महिला ने फ्रिज में रखा हुआ सांभर गर्म करके पति को दिया था। दो दिन तक तो पति ने कुछ नहीं कहा, लेकिन तीसरे दिन उसका गुस्सा फूट पड़ा।
पति ने पत्नी को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस डांट से पत्नी इतनी दुखी हुई कि उसने अपनी जान दे दी। इस दुखद घटना के बाद अब उनका 4 साल का बच्चा बिना मां के रह गया है। गुस्से में गई जान ने दो जिंदगियों को पलभर में अनाथ कर दिया। अनाथ हो गया मासूम और बेसहारा हो गया पति। जान देने वाली महिला का नाम काव्या (27) है। उनकी शादी रंगस्वामी नाम के व्यक्ति से हुई थी और वे पिछले 5 साल से बेंगलुरु में रह रहे थे। उनकी शादीशुदा जिंदगी में वैसे कोई बड़ी परेशानी नहीं थी, लेकिन सांभर को लेकर हुए इस झगड़े ने एक जान ले ली।
काव्या अक्सर सांभर बनाकर फ्रिज में रख देती थीं और अगले दिन भी इस्तेमाल करती थीं। इस बार उन्होंने मंगलवार (3 मार्च) को सांभर बनाया था, जिसे उन्होंने 4 मार्च और 5 मार्च को भी परोसा। पहले दिन तो सब ठीक था। दूसरे दिन भी पति ने बर्दाश्त कर लिया। लेकिन जब 5 मार्च को भी वही सांभर खाने को मिला, तो वह भड़क गया।
तीसरे दिन भी वही सांभर देखकर रंगस्वामी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पत्नी से झगड़ा करना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि उसने काव्या को बहुत बुरा-भला कहा और हाथ उठाने तक की नौबत आ गई। पति की बातें सुनकर काव्या फूट-फूट कर रोने लगी। इसके बाद उसने खेती के लिए लाया गया कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में काव्या को उल्टियां होने लगीं और उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए हुए पति और परिवार वाले उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।