कर्ज चुकाने का दबाव बना रही पत्नी का मर्डर कर पति ने लाश को घर में दफनाया और फिर...

Published : Feb 19, 2026, 10:48 AM IST
कर्ज चुकाने का दबाव बना रही पत्नी का मर्डर कर पति ने लाश को घर में दफनाया और फिर...

सार

विजयपुरा में एक पति ने कर्ज के विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को घर के आंगन में दफनाकर गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट लिखाई। 24 दिन बाद पुलिस जांच में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देवरहिप्परगी (Karnataka): पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में ही दफना दिया और फिर खुद ही थाने जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी. विजयपुरा जिले के देवरहिप्परगी में हुए इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 दिन बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में पता चला है कि कर्ज के पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने इस वारदात को अंजाम दिया था.

मृतक महिला की पहचान देवरहिप्परगी की रहने वाली 44 साल की सरोजिनी प्रभु रत्नाकर के तौर पर हुई है. वहीं, 46 साल का उसका पति प्रभु रत्नाकर ही हत्या का आरोपी है. आरोपी प्रभु पेशे से एक ठेकेदार था और उस पर काफी कर्ज हो गया था. उसने कई लोगों को अपनी पत्नी सरोजिनी के नाम पर चेक दे रखे थे. इसी से जुड़ा एक चेक बाउंस का मामला यादगिरि जिला अदालत में सरोजिनी के खिलाफ चल भी रहा था. सरोजिनी अपने पति पर कर्ज चुकाने के लिए दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था.

पत्नी की मौत की झूठी कहानी गढ़ी

पुलिस के मुताबिक, 24 जनवरी की रात भी दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर प्रभु रत्नाकर ने मसाला कूटने वाले मूसल से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया. ज्यादा खून बहने से सरोजिनी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद, प्रभु ने घर के आंगन में ही गड्ढा खोदा और शव को उसमें दफना दिया. फिर 2 फरवरी को वह देवरहिप्परगी पुलिस स्टेशन पहुंचा और रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी पत्नी किराने की दुकान से सामान लाने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. उसने बताया कि वह हर जगह उसे ढूंढ चुका है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा. उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी को ढूंढने का नाटक भी किया.

पुलिस जांच में कबूला सच

मामले की जांच के दौरान पुलिस को प्रभु पर ही शक हुआ. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या में वॉन्टेड बांग्लादेश का स्टूडेंट लीडर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Tarique Rahman: बांग्लादेश के नए PM का क्यों उड़ रहा मजाक?