
कर्नाटक: कर्नाटक के दावणगेरे में 41 साल की एक महिला से गैंगरेप के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, इन लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति से झगड़ा करने के बाद घर से निकली थी। वह दावणगेरे में कहीं बैठकर रो रही थी, तभी कुछ आरोपी उसके पास पहुंचे। उन्होंने महिला को दिलासा देने और घर तक छोड़ने का नाटक किया।
आरोपियों में से दो लोगों ने महिला को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें शराब मिली हुई थी। इसे पीते ही महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी उसे चन्नागिरी तालुका के यालोदहल्ली नाम की जगह पर ले गए और उसके साथ रेप किया। बाद में उन्होंने अपने दोस्तों को भी वहां बुला लिया और उन सबने भी महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर फैला दिया।
अगले दिन जब महिला को होश आया, तो वह किसी तरह अपने भाई के घर पहुंची और बसवपट्टण पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच, वायरल वीडियो पुलिस की नजर में भी आ गया था। पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की और उन्हें घटना की जगह पर ले जाकर सबूत भी जुटाए। जैसे ही आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर फैली, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को शांत कराया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।