Kerala Blast: त्रिशूर में पटाखा यूनिट में भीषण धमाका, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Published : Apr 21, 2026, 05:56 PM IST
Kerala Explosion Deadly Firecracker Unit Blast in Thrissur Kills 6 Dozens Injured

सार

Thrissur explosion: केरल के त्रिशूर में त्रिशूर पूरम की तैयारियों के बीच पटाखा यूनिट में भीषण धमाका हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई की हालत गंभीर है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Kerala Blast News: केरल के त्रिशूर से मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। त्योहार की खुशियों के बीच अचानक हुआ धमाका चीख-पुकार में बदल गया। एक पटाखा यूनिट में हुए भीषण ब्लास्ट ने कुछ ही पलों में कई परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी।

कैसे हुआ हादसा?

त्रिशूर के मुंडाथिकोड इलाके में स्थित एक पटाखा यूनिट में अचानक आग लगने से जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि यूनिट के अंदर बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था, जिसमें आग लगते ही एक के बाद एक विस्फोट होने लगे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल हो गए। घायलों में 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें: सऊदी के दबाव में झुका बांग्लादेश! 22 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को मिला पासपोर्ट

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बढ़ सकती है मौतों की संख्या

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 18 को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

त्रिशूर पूरम की तैयारियों के बीच हुआ हादसा

यह हादसा उस समय हुआ जब केरल का सबसे प्रसिद्ध और भव्य उत्सव त्रिशूर पूरम की तैयारियां चल रही थीं। यह उत्सव वड़क्कूनाथन मंदिर में हर साल मनाया जाता है और इसे ‘पूरमों की जननी’ कहा जाता है। इस दौरान सजे-धजे हाथी, पारंपरिक ‘चेंडा मेलम’ संगीत, रंग-बिरंगी छतरियों का प्रदर्शन और भव्य आतिशबाजी इसका मुख्य आकर्षण होते हैं।

आतिशबाजी के लिए रखे गए थे पटाखे

जानकारी के मुताबिक, यह पटाखे त्रिशूर पूरम में होने वाली आतिशबाजी के लिए लाए गए थे। तिरुवंबडी डिवीजन के एक शेड में इन्हें स्टोर किया गया था। मंगलवार दोपहर अचानक इन पटाखों में आग लग गई, जिसके बाद तेजी से विस्फोट शुरू हो गए और पूरा इलाका धुएं और धमाकों से भर गया।

यह भी पढ़ें: '5 मिनट में बिहार के मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल' CM बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार PM मोदी से मिले

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'5 मिनट में बिहार के मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल' CM बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार PM मोदी से मिले
सऊदी के दबाव में झुका बांग्लादेश! 22 हजार रोहिंग्या मुसलमानों को मिला पासपोर्ट