केतन की हत्या से पहले का वो आखिरी VIDEO, देखें सिया ने प्रेमी संग कहां-कैसे रची साजिश

Published : Jun 25, 2026, 04:52 PM IST
ketan agarwal murder case

सार

Pune Murder Case :पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को हत्या से कुछ घंटे पहले का एक कैफे का वीडियो हाथ लगा है। जिसमें सिया प्रेमी चेतन के साथ केतन की हत्या की प्लानिंग करती दिखी। 

 

पुणे (महाराष्ट्र): बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के मर्डर केस में हर घंटे एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब इस हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हत्या से 24 घंटे पहले की का है। जिसमें सिया गोयल और उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी केतन को मारने की प्लानिंग करते नजर आ रहे हैं।

'थर्ड वेव कैफे' में रची थी पूरी साजिश

दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फुटेज में मामले की मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ पुणे के 'थर्ड वेव कैफे' में बैठकर बातचीत करती दिख रही है। बताया जाता है कि 17 जून को इसी कैफै में बैठकर दोनों ने हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। करीब एक घंटे की आखिरी मुलाकात के बाद ही दोनों ने लोहगढ़ किले के यूट्यूब वीडियो देखकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धकेलना फाइनल प्लान तैयार किया था।

इसी कैफे पर बैठकर बनाया था प्लान B

बता दें कि सिया और चेतन ने इसी कैफे में बैठकर केतन को मारने का दूसरा यानि प्लान बी भी तैयार किया था। उन्होंने प्लान बनाया ता कि यदि केतन किले से धक्का देने के बाद बच जाता है तो लौटते वक्त 20 जून के बाद सड़क हादसे में उसको मौत के घाट उतारने का बैकअप प्लान भी बनाया था। बताया जाता रहा है कि दोनों ने यह सारी बातें कोड बर्ड में की थीं।

हसीन सपने देखे थे लेकिन जेल में बीत रहीं रातें

बताया तो यह भी जा रहा है कि दोनों ने केतन को मारने के साथ इसी कैफे पर बैठकर साथ जीने के हसीन सपने भी देखे थे। लेकिन उनकी करतूत सामने आ चुकी है। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों 29 जून तक सात दिन की पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है। यानि अब उनकी आगे की जिदंगी जेल में ही कटने वाली है।

सिया-चेतन ने 2000 से ज्यादा बार की थी फोन पर बात

पुलिस ने यह भी बताया कि सिया और चेतन पिछले कई महीनों से लगातार संपर्क में थे और उनके बीच 2,000 से ज्यादा बार फोन पर बात हुई। अधिकारियों ने आगे कहा कि घटना से पहले, सिया और चेतन कथित तौर पर एक कैफे में मिले थे, जहां उन्होंने प्लान पर चर्चा की और किले पर उन जगहों की पहचान की, जहां से पीड़ित को धक्का दिया जा सकता था।

देखिए केतन की मौत के प्लान के वीडियो

 

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

NEET दोबारा देने के बाद छात्र ने दी जान, 33 सेकंड के वीडियो मैसेज में लिखा- मां टेंशन मत लेना
कभी किनारे खड़ा होकर देखता था खेल, आज खुद मैदान का हीरो बन गया प्रियांश