रूसी खिलाड़ियों पर फिनलैंड के बैन की पुतिन ने कड़ी आलोचना की है। इसे ओलंपिक नियमों का उल्लंघन बताते हुए उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेतृत्व बदले बिना रिश्ते सामान्य होना मुश्किल है। यूरोप के आम लोग युद्ध के खिलाफ हैं।

रूस और यूरोप के बीच तनाव अब खेल के मैदान तक पहुंच गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड की ओर से रूसी खिलाड़ियों पर लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना की है। पुतिन का कहना है कि एक तरफ बातचीत और रिश्ते सुधारने की बात होती है, लेकिन दूसरी तरफ रूसी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से बाहर रखा जाता है। उन्होंने इसे भरोसा कमजोर करने वाला कदम बताया और अंतरराष्ट्रीय खेल कानून तथा ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन करार दिया। लेकिन पुतिन का सबसे बड़ा बयान यूरोप की राजनीति को लेकर आया। उन्होंने कहा कि कुछ यूरोपीय देशों में राजनीतिक नेतृत्व बदले बिना रूस के साथ रिश्तों को पूरी तरह सामान्य करना मुश्किल होगा। पुतिन ने यह भी आरोप लगाया कि यूरोप के आम लोग सैन्यीकरण और रूस के साथ युद्ध नहीं चाहते। आखिर रूसी खिलाड़ियों पर बैन को लेकर पुतिन इतने नाराज क्यों हैं और यूरोप को क्या संदेश दे रहे हैं? देखिए पूरी रिपोर्ट।

YouTube video player