यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शांति से पहले NATO और अमेरिका से ठोस सुरक्षा गारंटी मांगी है। उन्होंने NATO सदस्यता को सबसे मजबूत विकल्प बताया। साथ ही भविष्य के रूसी हमलों से निपटने पर स्पष्ट जवाब मांगे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म कराने की कोशिशें तेज हैं, लेकिन शांति समझौते से पहले राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और NATO के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन को सुरक्षा की ऐसी गारंटी चाहिए, जो सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर भी दिखाई दे। उन्होंने साफ कहा कि NATO की सदस्यता यूक्रेन के लिए सबसे मजबूत सुरक्षा गारंटी है। लेकिन अगर NATO सदस्यता नहीं मिलती, तो Article 5 जैसी सुरक्षा का असली मतलब क्या होगा? क्या अमेरिका और यूरोपीय देशों के सैनिक यूक्रेन में तैनात होंगे? क्या वहां सैन्य ठिकाने बनाए जाएंगे? और अगर भविष्य में रूस ने फिर हमला किया, तो सहयोगी देश क्या कार्रवाई करेंगे? बर्लिन में Coalition of the Willing की बैठक के दौरान जेलेंस्की ने इन सवालों के स्पष्ट जवाब मांगे। अब सवाल है कि क्या अमेरिका और यूरोप यूक्रेन को ऐसी गारंटी देने के लिए तैयार हैं?

YouTube video player