गाजा में युद्ध से बुनियादी जरूरतें संकट बन गई हैं। लोग टेंटों में बने अस्थायी टॉयलेट पर निर्भर हैं। 18 लोग तक एक ही शौचालय इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बारिश ने स्थिति और बदतर कर दी है।
गाजा में युद्ध ने लोगों से सिर्फ उनके घर और रोजगार ही नहीं छीने, बल्कि जिंदगी की सबसे बुनियादी जरूरतों को भी एक बड़ा संकट बना दिया है। कभी जिन घरों में तीन-तीन बाथरूम हुआ करते थे, आज वहां रहने वाले परिवार टेंट में बने कपड़े के अस्थायी टॉयलेट के सहारे जिंदगी गुजार रहे हैं। किसी एक टॉयलेट को 18 लोग इस्तेमाल करने को मजबूर हैं, तो कहीं तीन परिवारों के बीच सिर्फ एक अस्थायी शौचालय है। हालात इतने खराब हैं कि डायबिटीज से जूझ रही एक महिला को रात में टॉयलेट जाने के बजाय प्लास्टिक के डिब्बे का इस्तेमाल करना पड़ता है। 97 साल की बुजुर्ग महिला के लिए तो इन टॉयलेट तक पहुंचना भी मुश्किल है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, भारी बारिश ने गाजा में हजारों अस्थायी आश्रयों और शौचालयों को नुकसान पहुंचाया है। World Toilet Day पर देखिए गाजा की यह दर्दनाक तस्वीर, जहां लोगों के लिए सम्मान के साथ जीना भी चुनौती बन गया है।














