Ketan Agarwal Murder Case: मंगेतर के कत्ल से पहले ही शादी कर चुकी थी सिया? प्रेमी संग वरमाला की फोटो मिली!

Published : Sep 21, 2026, 08:38 AM IST

Ketan Agarwal Murder Case New Update: पुणे कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत की जांच में राजस्थान कनेक्शन सामने आया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उनकी मंगेतर सिया गोयल ने चेतन चौधरी के साथ दिसंबर 2025 में कथित तौर पर गुपचुप शादी की थी या नहीं?

PREV
16
फोन की बातचीत से मिला राजस्थान का सुराग

26 साल के कारोबारी केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किला (Lohagad Fort) से गिरने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल, उसके प्रेमी चेतन चौधरी और चेतन के दोस्त रितेश हांगे को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सिया और चेतन के मोबाइल फोन की बातचीत खंगाली गई। इसी दौरान राजस्थान में कथित शादी का सुराग मिला। इसके बाद पुणे पुलिस की एक टीम मामले की जांच के लिए राजस्थान पहुंची।

26
खाटू श्याम मंदिर में नहीं मिला शादी का रिकॉर्ड

जांच टीम ने राजस्थान में उस कथित शादी की पुष्टि करने की कोशिश की, जिसके बारे में सामने आया था कि दोनों ने खाटू श्याम मंदिर में शादी की थी। हालांकि, पुलिस को मंदिर या आसपास से ऐसा कोई आधिकारिक रिकॉर्ड या CCTV फुटेज नहीं मिला, जिससे शादी की पुष्टि हो सके। लेकिन जांचकर्ताओं को दोनों के मोबाइल फोन से एक तस्वीर जरूर मिली। इसमें सिया और चेतन एक-दूसरे के साथ फूलों की वरमाला पहने नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस फोटो को केस से जुड़े सबूत के तौर पर शामिल किया है और इसे चार्जशीट के साथ कोर्ट में भी पेश किया है।

36
फ्लाइट कैंसिल हुई तो ट्रेन से पहुंचे राजस्थान

पुलिस जांच के मुताबिक, सिया और चेतन कुछ दोस्तों के साथ राजस्थान गए थे। दोनों ने पहले पुणे से फ्लाइट से जाने की योजना बनाई थी, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के बाद उन्होंने ट्रेन से सफर किया। बताया गया है कि राजस्थान जाने और वापस लौटने के लिए दोनों ने ट्रेन का ही इस्तेमाल किया। जांचकर्ताओं ने इस यात्रा से जुड़े सबूत भी जुटाए हैं। पुलिस अब इस यात्रा और कथित शादी के बीच के कनेक्शन की जांच कर रही है।

46
अक्टूबर 2025 से रिश्ते का दावा, फरवरी में हुई सगाई

जांच के मुताबिक, सिया और चेतन अक्टूबर 2025 से लगातार संपर्क में थे और दोनों के बीच कथित तौर पर रिश्ता था। दूसरी ओर, सिया का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और उसके लिए केतन से शादी तय की गई थी। केतन और सिया की सगाई 19 फरवरी 2026 को हुई थी। दोनों की शादी नवंबर में उदयपुर में होनी थी। हालांकि, जांच के दौरान केतन के परिवार ने पुलिस को बताया कि सिया इस शादी को लेकर पहले भी अपनी चिंता जाहिर कर चुकी थी। परिवार के मुताबिक, उसने एक बार शादी को एक साल आगे बढ़ाने की बात भी कही थी।

56
केतन से लोहागढ़ चलने की जिद करती थी सिया

पुलिस के मुताबिक, केतन की बहन संजना और दूसरे रिश्तेदारों से पूछताछ में सामने आया कि सिया बार-बार केतन को लोहागढ़ फोर्ट ले जाने पर जोर देती थी। जांच के अनुसार, सिया 31 मई को केतन को लोहागढ़ ले गई थी। 4 जून को फिर वहां जाने की बात हुई, लेकिन केतन की मां ने उसे रोक दिया। पुलिस का दावा है कि 14 जून को भी सिया ने लोहागढ़ की एक चट्टान से केतन को धक्का देने की कोशिश की थी। जांच के मुताबिक, केतन किसी तरह एक झाड़ी पकड़कर बच गया। जब उसने इस बारे में सवाल किया तो सिया ने सांप का जिक्र करते हुए ऐसा जताया कि उसने उसे बचाया है।

66
18 जून को फोर्ट से नीचे फेंका

जांचकर्ताओं का दावा है कि इसके बाद 18 जून को आखिरी प्लान को अंजाम दिया गया और केतन की लोहागढ़ फोर्ट से गिरने के बाद मौत हो गई। सिया और चेतन दोनों फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने मामले में अपनी भूमिका कबूल की है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories