केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट: सिया के लवर चेतन की बाइक खोलेगी मौत के राज

Published : Jun 28, 2026, 11:16 AM IST
Ketan Agarwal Murder Update

सार

Ketan Agarwal Murder Case : पुणे लोहागढ़ किले में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस में लोनावला पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की टू-व्हीलर गाड़ी, हूडी और हेडफोन जब्त कर लिए हैं। जो हत्या का राज खोलेंगी?

पुणे (महाराष्ट्र) : लोहागढ़ किले में हुए 26 साल के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल के मर्डर केस की जांच में लोनावला रूरल पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने रविवार को आरोपी चेतन चौधरी की टू-व्हीलर गाड़ी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चेतन ने कथित तौर पर इसी बाइक से पुणे से लोहागढ़ किले तक का सफर तय किया था। 

बाइक-हूडी और हेडफोन से खुलेगा मौत का राज

गाड़ी के अलावा, अधिकारियों ने वह हूडी और हेडफोन भी बरामद किए हैं जो घटना वाले दिन आरोपी ने पहने हुए थे। लोनावला पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि जब्त की गई बाइक और आरोपी के कपड़ों की फॉरेंसिक जांच की गई है।मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। इससे पहले, आज मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता, प्रवीण गोयल और पूजा गोयल, से भी पूछताछ के लिए लोनावला पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

लोहागढ़ किला कैसे बना मौत का किला?

  • बता दें कि 18 जून को केतन अग्रवाल की पुणे के पास लोहागढ़ किले से गिरकर मौत होने की खबर आई थी, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। केतन अग्रवाल की कथित हत्या की जांच कर रही लोनावला रूरल पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर शादी नहीं करना चाहती थी और कथित तौर पर परिवार के दबाव में थी।
  • केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल 29 जून तक सात दिन की पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।

केतन केस में देश के टॉप वकील लगे

  • इस घटना के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सुनवाई के लिए एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही, सीनियर वकील और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को इस केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (विशेष सरकारी वकील) नियुक्त किया गया है।
  • यह फैसला तब लिया गया जब पीड़ित के पिता ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और मामले में जल्द न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और केस को फास्ट-ट्रैक किया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ketan Agarwal Crime Scene: किले की चट्टानों पर पहुंचे सिया-चेतन, जहां केतन को मारा..
वेनेजुएला भूकंप का सबसे दर्दनाक सच! फुटबॉलर की पत्नी ने खुद मौत को गले लगा बेटी को दी जिंदगी!