
पटना (बिहार). पटना में खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट और उसको ओनर खान सर यानि फैजल खान मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। खान सर जिनके लिए छात्र मरने मिटने के लिए तैयार रहते हैं। क्योंकि वह कईयों का फ्यूचर बना चुके हैं। सोशल मीडिया पर तो लोग उन्हें गरीबों का मसीहा कहते हैं। लेकिन दूसरा सच बहुत खतरनाक है। खान सर के एक नहीं दोनों चाचाओं का कहना है कि फैजल एक दम घटिया आदमी है। वह इतना गंदा है कि उसे जेल की सजा होनी चाहिए।
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए खान सर के एक चाचा जिनका नाम निसार अहमद हो जो यूपी के देवरिया में रहते हैं। निसार का कहना है कि खान सर यानि फैजल के पास पढ़ाई-लिखाई को कोई खास डिग्रियां नहीं है। वह जो बताता है वो सारी फर्जी हैं। बस वह बोलने में माहिल है, उसके पास यही एक बड़ी शक्ति है, जिससे लोग उसकी तरफ खिचे चले आते हैं। यही उसके सफल होने की वजह है। नहीं तो वह बेहद ही घटिया किस्म का इंसान है। उसकी जगह यहां नहीं जेल होनी चाहिए।
खान सर के दूसरे सासा मो. इमरान ने भी कुछ समय पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि फैजल शिक्षा माफिया है। जो ऑनलाइन कलासेस के जरिए छात्रों को धोखे में रखता है। अगर उसके 10 छात्र पास होते हैं तो वह बढ़ा-चढ़ाकर 20 बताता है। वह बच्चों की जिंदगी बनाता नहीं, बल्कि उनकी जीवन से खिलवाड़ करता है। इतना ही नहीं चाचा ने आरोप लगाया कि फैजल अपने सामने किसी को आगे बढ़ता नहीं देख सकता है। वह एक तरह से नटवरलाल है, जिसे शिक्षा और कोचिंग का घमंड है।
बता दें कि 2 जून की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर हमला हुआ था। इस दौरान बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने दोनों कोचिंग के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं खान सर से भी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान खान सर के कई राज सामने आ रहे हैं, जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।