
पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती दिख रही है। चंडीगढ़ में पूर्व सांसद किरण खेर ने पंजाब की राजनीति, आम आदमी पार्टी की सरकार और ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य को काफी फायदा और विकास देखने को मिल सकता है। ड्रग्स के खिलाफ बीजेपी के दावे पर भी उन्होंने भरोसा जताया। वहीं राम मंदिर चंदे और बीजेपी कार्यालय को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर किरण खेर ने उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिग्विजय सिंह के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी बातों पर लोग विश्वास नहीं करते।