
किराए के घर में रहते हुए मकान मालिकों की टोका-टाकी और अजीब नियमों की शिकायतें अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। हाल ही में 'X' (पहले ट्विटर) पर शेयर की गई एक ऐसी ही घटना लोगों का ध्यान खींच रही है। मामला कोलकाता का है, जहां एक लड़के के घर उसकी महिला दोस्त सिर्फ वॉशरूम इस्तेमाल करने आई, तो मकान मालिक ने उसके माता-पिता को फोन कर FIR दर्ज कराने की धमकी दे दी। लड़के का यह पोस्ट अब वायरल हो गया है।
अर्नब डी। साहा ने अपनी पोस्ट की शुरुआत में लिखा, 'कोलकाता के मकान मालिक सबसे खराब होते हैं।' उन्होंने आगे बताया, "कल रात मेरी दोस्त को वॉशरूम इस्तेमाल करना था। मैंने कहा कि तुम मेरा वॉशरूम यूज़ कर लो, फिर हम बाहर चलेंगे। 5 मिनट भी नहीं हुए होंगे कि फ्लैट के केयरटेकर ने मकान मालिक को फोन करके बता दिया कि अर्नब घर पर लड़की लाया है। मालिक ने मुझे फोन किया, पर मेरा फोन साइलेंट पर था।"
अर्नब ने बताया कि इसके बाद मकान मालिक ने सीधे उनके घर पर फोन कर दिया और माता-पिता को धमकी दी कि वह मेरे खिलाफ FIR दर्ज कराएगा। अर्नब ने लिखा, "मेरी दोस्त मुश्किल से 15 मिनट वहां रुकी होगी। जब मैंने अपना फोन देखा तो उस पर मकान मालिक और मेरे घर से कई मिस्ड कॉल थीं। इसके बाद मुझे सबको अलग-अलग फोन करके समझाना पड़ा कि उन 15 मिनट में क्या हुआ था।"
अर्नब ने चिंता जताते हुए पूछा कि क्या किसी के खिलाफ इतनी आसानी से FIR दर्ज की जा सकती है? उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी वकील को नहीं जानते और इस धमकी से उनके माता-पिता परेशान हो जाएंगे। अर्नब ने यह भी बताया कि वह अपने मकान मालिक के 'बेवकूफी भरे' सारे नियम मानते हैं और किराया भी आधा GPay और आधा कैश में देते हैं।
अर्नब की इस पोस्ट को साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने कमेंट्स में अपने अनुभव भी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मकान मालिक सिर्फ कोलकाता में ही नहीं, हर जगह हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कोलकाता के अच्छे मकान मालिकों का भी जिक्र किया, जिन्हें कोविड के समय में भी मेहमानों के आने-जाने से कोई दिक्कत नहीं थी।
एक यूजर ने लिखा, "लगता है तुमने मुंबई के गुजराती/जैन मकान मालिकों को नहीं देखा, वे गिद्ध की तरह होते हैं।" एक अन्य यूजर ने अर्नब को सलाह दी, "अगले महीने मकान मालिक से कहना कि तुम्हें आईटी रिटर्न फाइल करना है, इसलिए पूरा किराया GPay से ही दोगे और इसके लिए उनका पैन कार्ड चाहिए।" वहीं कुछ लोगों ने सलाह दी कि माफी मांगकर जल्द से जल्द वह घर खाली कर दें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।