Bengal Polls: कोलकाता में जश्न पर रोक, पुलिस ने कहा- आज कोई विजय जुलूस नहीं निकलेगा

Published : May 04, 2026, 01:20 PM IST
Bengal Polls: कोलकाता में जश्न पर रोक, पुलिस ने कहा- आज कोई विजय जुलूस नहीं निकलेगा

सार

पश्चिम बंगाल चुनाव रुझानों में BJP 156 व TMC 84 सीटों पर आगे है। हिंसा की आशंका के चलते कोलकाता पुलिस ने विजय जुलूस पर रोक लगा दी है। 5 मई से जुलूस के लिए पूर्व मंजूरी लेनी होगी।

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के रुझान बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11:45 बजे तक बीजेपी 156 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। BGPM, AJUP, AISF और CPM भी एक-एक सीट पर आगे हैं। रुझानों में बीजेपी को साफ बढ़त मिलती दिख रही है।

इन नतीजों के बीच कोलकाता पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है। शहर में किसी भी तरह के विजय जुलूस या जमावड़े पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। कोलकाता पुलिस की तरफ से कुछ खास निर्देश जारी किए गए हैं…

  • पहला, आज यानी नतीजों वाले दिन कोलकाता पुलिस के इलाके में कोई भी पार्टी या समूह विजय जुलूस या जश्न नहीं मना सकेगा। यह आदेश सभी राजनीतिक दलों पर लागू होगा।
  • दूसरा, 5 मई से विजय जुलूस निकालने की इजाजत होगी, लेकिन इसके लिए स्थानीय थाने के ऑफिसर-इन-चार्ज से पहले मंजूरी लेनी होगी और नियमों का पालन करना होगा।
  • इन नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • सभी थानों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराने और इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नतीजों के बाद माहौल बिगड़ने और राजनीतिक हिंसा होने का खतरा है। इसी आशंका को देखते हुए विजय जुलूस पर इतनी सख्ती की गई है। पुलिस ने पहले ही कई इलाकों में जुलूस न निकालने के लिए प्रचार किया है।

इस बीच, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह के झगड़े में न पड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "कुत्ता इंसान के पैर पर काटता है, इंसान कुत्ते के पैर पर नहीं काटता। किसी भी तरह की हिंसा में शामिल न हों।" उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल शांति चाहता है। शुभेंदु अधिकारी की इस अपील के बाद ही कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने भी विजय जुलूस पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prashant Kishor: 'मेरा वो वीडियो संभालकर रखना', एक्टर विजय पर की गई PK की भविष्यवाणी वायरल
Vijay CM: अगर विजय बने तमिलनाडु के CM, तो कौन होगा डिप्टी सीएम?