सिर्फ 1 रुपए में जूता! ऑफर पर मची ऐसी लूट कि पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां

Published : Mar 08, 2026, 09:57 AM IST
सिर्फ 1 रुपए में जूता! ऑफर पर मची ऐसी लूट कि पुलिस को चलानी पड़ी लाठियां

सार

केरल के कोझिकोड में 1 रुपये में जूते देने के ऑफर पर भारी हंगामा हुआ। दुकान के बाहर भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और दुकान मालिकों को हिरासत में ले लिया गया।

कोझिकोड: सिर्फ एक रुपये में जूते देने का वादा एक दुकान को भारी पड़ गया। केरल के कोझिकोड में इस ऑफर के चलते दुकान के बाहर भारी हंगामा हो गया। विज्ञापन के बारे में जानकर लोग सुबह तड़के से ही दुकान के बाहर जमा होने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हंगामे के बाद पुलिस ने दुकान के मालिकों को हिरासत में ले लिया है।

यह ऑफर 'ट्रेंड फैक्ट्री' नाम की दुकान ने दिया था। दुकान पहले से ही चल रही थी, लेकिन आज री-ओपनिंग के मौके पर दुकान मालिक ने ऑफर दिया कि जो भी दुकान खुलने के समय पहुंचेगा, उसे एक रुपये में जूते दिए जाएंगे। इस विज्ञापन के बाद, खासकर युवा लड़के सुबह 3 बजे से ही दुकान के बाहर डेरा डालकर बैठ गए। कुछ लड़कों ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले विज्ञापन देखा था, लेकिन जब वे सुबह पहुंचे तो पता चला कि जूते का ऑफर खत्म हो चुका है। उन्होंने शिकायत की कि दुकान ने सुबह 10 बजे का समय बताया था, लेकिन जूते सुबह तड़के ही बांट दिए, जो कि गलत है। यह ऑफर उन लोगों के लिए था जो एक रुपये का नोट लेकर आएंगे।

जब भीड़ हटने को तैयार नहीं हुई, तो पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ा। दुकान के बाहर बोर्ड भी लगा दिया गया कि 'आज दुकान नहीं खुलेगी'। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए। फिलहाल पुलिस भीड़ को मौके से हटा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ईरान ने तोड़ा वादा, UAE ने कहा- हमें कमजोर देश समझने की भूल ना करना, वरना...
Middle East Crisis: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच शारजाह में फंसा उज्जैन का जैन परिवार, CM मोहन यादव की मदद से लौटा