
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के दौरान उज्जैन का एक जैन परिवार शारजाह में फंस गया था। इस कठिन परिस्थिति में परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क किया। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों की बदौलत यह परिवार सुरक्षित भारत लौट सका और अब उज्जैन पहुंच गया है।
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन आगमन के दौरान जैन परिवार के सदस्यों ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। परिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की त्वरित पहल के कारण ही उनकी सुरक्षित घर वापसी संभव हो सकी।
उज्जैन निवासी अशोक तल्लेरा (जैन) अपनी पत्नी संगीता तल्लेरा, बेटे श्रेयांस, बहू अंजली और दो वर्षीय बच्ची के साथ 23 फरवरी को इंदौर से शारजाह गए थे। परिवार की वापसी की टिकट 1 मार्च की थी। लेकिन इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध की स्थिति बनने के कारण कई उड़ानें रद्द हो गईं। फ्लाइट्स बंद होने से यह परिवार शारजाह में ही फंस गया और वापस भारत लौटना मुश्किल हो गया।
विदेश में फंसने के बाद परिवार के सदस्यों ने भारतीय दूतावास से संपर्क कर भारत लौटने की कोशिश की। लेकिन फ्लाइट्स में लंबी वेटिंग होने के कारण उन्हें तुरंत वापसी का मौका नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद परिवार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क किया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पहल की और विशेष प्रयास कर जैन परिवार को भारत लौटने की व्यवस्था करवाई।
अशोक तल्लेरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण विदेशों में भारतीयों का सम्मान और विश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि युद्ध जैसी परिस्थितियों में विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास करती है। इसी कारण उनकी भी जल्द स्वदेश वापसी संभव हो सकी।
तल्लेरा परिवार ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने भी विदेशों में युद्ध के कारण फंसे प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सक्रिय प्रयास किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए गए विशेष प्रयासों के कारण ही उनका परिवार सुरक्षित उज्जैन लौट पाया। परिवार के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन कर उनका आभार व्यक्त किया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।