कौन है लश्कर का खूंखार आतंकी उमर जिसे सुरक्षाबलों ने किया ढेर, अब लतीफ की तलाश

Published : Nov 16, 2026, 06:28 PM IST
mohammed umar mir

सार

Kulgam Encounter: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया, दूसरा घिरा है। CRPF हमले और किश्तवाड़ में SPO की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट बढ़ाया गया।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दूसरा आतंकवादी इलाके में फंसा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी इलाके में पिछले हफ्ते आतंकवादियों ने CRPF की चौकी पर हमला किया था, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। इसके बाद से ही सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इस अभियान में सेना की नजदीकी यूनिटों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) भी शामिल है।

कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया, दूसरे की तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के DGP नलिन प्रभात ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मोहम्मद उमर मीर मारा गया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने उमर की लाश बरामद कर ली है। उमर सोपोर का रहनेवाला था। हालांकि, अभी तक लतीफ की बॉडी नहीं मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लतीफ के घायल होने और छिपे होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

कौन है आतंकी लतीफ?

  • कुलगाम का रहने वाला लतीफ भट पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ मिलकर काम करता है।
  • माना जाता है कि वह अपने ओवरग्राउंड वर्करों (OGW) के नेटवर्क की मदद से दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग ठिकानों पर आता-जाता रहता है।
  • लतीफ भट पर 2024 में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल होने का आरोप है। इनमें 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या और 31 जुलाई को कुलगाम में प्रवासी मजदूरों की हत्या की घटनाएं शामिल हैं।

कुलगाम में CRPF की चौकी पर आतंकियों ने की थी फायरिंग

  • 11 नवंबर को भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों ने कुलगाम के मीर बाजार के पास CRPF की एक चौकी को निशाना बनाया था। आतंकवादियों की गोलीबारी में तीन CRPF जवान घायल हो गए थे। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई गई थी।
  • हमले के बाद दोनों आतंकवादी जंगल की ओर भाग गए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। अब इसी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

कुलगाम हमले के बाद किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या

  • कुलगाम में CRPF की चौकी पर हमले के 24 घंटे के भीतर आतंकवादियों ने किश्तवाड़ जिले में भी हमला किया था। यहां दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) बाबी चंद और यशपाल कुमार की हत्या कर दी गई थी।
  • बताया जा रहा है कि दोनों SPO एक आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना की मदद के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने उन्हें निशाना बनाया।
  • लगातार हुए इन हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। CRPF के विशेष महानिदेशक (SDG) संदीप खिरवार ने सोमवार को बताया कि पिछले हफ्ते हुए हमलों के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति के दावों पर उठे सवाल

  • कुलगाम और किश्तवाड़ में हुए इन दोनों हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद खत्म होने या उसके अंतिम चरण में पहुंचने के सरकारी दावों की आलोचना हो रही है।
  • सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भी सामान्य स्थिति को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाए हैं।
  • उन्होंने कहा कि जो लोग अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने का दावा कर रहे हैं, वे गलत हैं।
  • लगातार हो रहे आतंकी हमलों ने एक बार फिर केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद की स्थिति को लेकर बहस तेज कर दी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MODI IN MANILA: फिलीपींस की धरती पर मोदी के लिए बिछाया गया रेड कार्पेट, पहुंचते ही PM ने क्या किया?
Punjab State Lottery Result 16 November 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, ₹21 लाख का विजेता कौन? देखें लिस्ट