Kulgam Terror Attack CCTV: घायल CRPF जवानों ने आतंकियों को कैसे खदेड़ा? बड़ी साजिश नाकाम

Published : Nov 12, 2026, 09:23 AM ISTUpdated : Nov 12, 2026, 09:25 AM IST
kulgam terror attack crpf jawans counter firing terrorists attack latest update

सार

Kulgam Terror Attack: कुलगाम में CRPF की चौकी पर आतंकी हमला हुआ तो तीन जवान घायल हो गए। लेकिन गोली लगने के बाद भी उन्होंने जवाबी फायरिंग की और हमलावरों का पीछा किया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जवानों की कार्रवाई से आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर एक बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई। मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने CRPF की नाका पार्टी पर अचानक हमला बोल दिया। इस कायराना हमले में तीन जवान घायल हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। खून बहने के बावजूद जवानों ने न सिर्फ जवाबी फायरिंग की, बल्कि भागते हुए आतंकियों का पीछा भी किया। सरकार के एक शीर्ष सूत्र ने ANI को बताया कि घायल जवानों की इसी त्वरित जवाबी कार्रवाई ने एक बहुत बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

हमले की पूरी कहानी: घायल जवानों का पलटवार

  • अचानक हमला: बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे, कुलगाम में रणनीतिक सड़क पर तैनात CRPF की 'नाका' पार्टी पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
  • बहादुरी की मिसाल: इस अचानक हुए हमले में तीन CRPF जवान घायल हो गए। सूत्र के अनुसार, घायल होने के बावजूद जवानों ने अभूतपूर्व संयम और बहादुरी दिखाई। उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
  • आतंकी भागे: जवानों के कड़े प्रतिरोध और पीछा करने से आतंकी हतप्रभ रह गए। वे उस स्तर का नुकसान नहीं पहुंचा सके जिसकी उन्होंने योजना बनाई थी और अपने मंसूबों में नाकाम होकर भागने पर मजबूर हो गए।
  • इंटेलिजेंस इनपुट: बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर ही पुलिस और CRPF की यह "खुफिया जानकारी आधारित तैनात" की गई थी, जिसने हमले को नाकाम करने में मदद की।

CRPF की सतर्कता ने कैसे नाकाम की आतंकी योजना?

सरकारी सूत्र ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई तैनाती, जवानों की तैयारी और मौके पर दिखाई गई सतर्कता ने हमले के असर को सीमित करने में अहम भूमिका निभाई। सूत्र ने इस घटना को आतंकियों की बढ़ती हताशा से भी जोड़ा। उनके मुताबिक, सुरक्षा बलों की मजबूत मौजूदगी और क्षेत्र पर प्रभावी नियंत्रण के कारण आतंकियों के लिए अपने लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो रहा है।

Kulgam Attack: गृह मंत्रालय की बैठक

इस घटना के तुरंत बाद, गृह मंत्रालय (MHA) ने ज़मीनी हालात का जायज़ा लेने और ताज़ा घटनाक्रम की समीक्षा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई। सुरक्षा एजेंसियां ​​गोलीबारी की जांच कर रही हैं और हमलावरों की तलाश जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jammu Kashmir SPO Murder: लापता 2 पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव मिले, हथियार भी गायब
Top 10 News Today: CRPF पर हमला, Air India को धमकी और ईरान की चेतावनी, सुबह के 10 बड़े अपडेट