Faridabad Murder CCTV: पहले बहस, फिर 5 सेकंड में 15 राउंड फायरिंग, कैमरे में कैद खौफनाक कत्ल

Published : Nov 12, 2026, 07:55 AM IST
faridabad murder cctv 15 round firing parking dispute paramjit dhankhar

सार

Faridabad Murder CCTV: पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व VP परमजीत धनखड़ की हत्या का वीडियो सामने आया है। आरोपी मोनू शर्मा ने लाइसेंसी पिस्तौल से 15-16 राउंड फायरिंग की। जानिए CCTV में कैसे कैद हुई पूरी वारदात।

Faridabad Murder Case: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 21C में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद एक शख्स की जान ले गया। धनतेरस की शाम टेक महिंद्रा के पूर्व सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट परमजीत धनखड़ (Paramjeet Dhankhar) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 5 नवंबर 2026 को हुई इस वारदात का खौफनाक CCTV फुटेज अब सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। CCTV फुटेज में हत्या से पहले आरोपी पड़ोसी मोनू शर्मा (Monu Sharma) और धनखड़ के बीच हुई बहस से लेकर गोलीबारी तक की पूरी घटना दिखाई दे रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से 15-16 राउंड गोलियां चलाई थीं।

CCTV में कैद हुई खूनी बहस की पूरी कहानी

  • अजीब सवाल से शुरुआत: फुटेज में दिखता है कि मोनू शर्मा, परमजीत और उनके बेटे को पार्किंग में बुलाता है। वह धनखड़ से पूछता है कि क्या वे जानते हैं 'विधवा' क्या होती है?
  • हाथ जोड़कर सफाई: आरोपी ने इल्जाम लगाया कि धनखड़ ने तीन लड़के भेजकर उसे पिटवाया है। परमजीत हाथ जोड़कर उसे शांत करने की कोशिश करते रहे कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया, मगर मोनू किसी की सुनने को तैयार नहीं था।
  • 'भगवान' का नाम लेकर दागी गोलियां: अचानक मोनू ने धनखड़ से पूछा कि क्या वे भगवान को मानते हैं? इसके तुरंत बाद उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए बेटा वहां से भागा।

मुख्य गेट पर भी नहीं बख्शा, 'हैप्पी दिवाली' कहकर भागा

  • आखिरी संघर्ष: पहली गोलीबारी के बाद घायल धनखड़ मदद के लिए मेन गेट की तरफ भागे। पीछे से आए मोनू का उन्होंने कॉलर पकड़कर उसे नीचे भी गिराया। इसी बीच धनखड़ की मां भी शोर मचाते हुए बाहर आईं।
  • बेदर्दी की हद: जमीन पर गिरे आरोपी ने उठकर धनखड़ पर चार और गोलियां दाग दीं। पुलिस के मुताबिक कुल 15-16 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 8-9 गोलियां उन्हें लगीं। जाते-जाते आरोपी गालियां देते हुए "हैप्पी दिवाली" चिल्लाया और परिवार समेत फरार हो गया।

Parking Dispute Murder: क्या था विवाद का असली कारण?

परमजीत धनखड़ हाल ही में सिंगापुर से अपने भतीजे की शादी में शामिल होने फरीदाबाद लौटे थे। उन्होंने करीब दो महीने पहले टेक महिंद्रा छोड़ी थी और सिंगापुर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में वरिष्ठ पद संभाला था। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पहले से अनबन थी। कुछ दिन पहले कुत्ते को लेकर भी धनखड़ के बेटे और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी मोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 10 News Today: CRPF पर हमला, Air India को धमकी और ईरान की चेतावनी, सुबह के 10 बड़े अपडेट
Kimberly Powell: कौन हैं Nvidia की VP? जेनसेन हुआंग के अफेयर को लेकर क्यों मचा बवाल