Kimberly Powell: कौन हैं Nvidia की VP? जेनसेन हुआंग के अफेयर को लेकर क्यों मचा बवाल

Published : Nov 12, 2026, 07:21 AM IST
kimberly powell who is she jensen huang affair controversy nvidia

सार

Nvidia Scandal: कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल? कंपनी के CEO जेनसेन हुआंग के साथ कथित विवाहेतर संबंध की रिपोर्ट के बाद उनका नाम चर्चा में है। जानिए Nvidia की हेल्थकेयर VP का करियर, जिम्मेदारी और इस पूरे विवाद की कहानी।

Kimberly Powell: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसेन हुआंग एक बार फिर कथित निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का कंपनी की सीनियर एग्जीक्यूटिव किम्बर्ली पॉवेल के साथ कथित विवाहेतर संबंध रहा है। पॉवेल एनवीडिया में हेल्थकेयर की वाइस-प्रेसिडेंट हैं। इस खुलासे के बाद कंपनी के भीतर मामले को लेकर चर्चा तेज होने की बात कही गई है। आखिर कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल और एनवीडिया में क्या है उनकी जिम्मेदारी?

Kimberly Powell कौन हैं और Nvidia में क्या है पद?

  • किम्बर्ली पॉवेल वर्ष 2008 में एनवीडिया से जुड़ी थीं। फिलहाल वह कंपनी में हेल्थकेयर की वाइस-प्रेसिडेंट हैं।
  • कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह हेल्थकेयर और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एनवीडिया की चिप टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़े कार्यक्रमों की देखरेख करती हैं।
  • मेडिकल इमेजिंग और हेल्थकेयर में AI तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देना भी उनकी जिम्मेदारी का हिस्सा है।
  • उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, 2016 में वह AI बिजनेस डेवलपमेंट की सीनियर डायरेक्टर बनीं। 2017 के अंत में उन्हें हेल्थकेयर VP की जिम्मेदारी मिली।

Jensen Huang और Kimberly Powell के कथित रिश्ते पर विवाद

  • रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में कैलिफोर्निया के सैन होजे में आयोजित एनवीडिया के GTC सम्मेलन के दौरान दोनों को एक होटल में काफी करीबी अवस्था में देखे जाने का दावा किया गया।
  • सूत्रों के मुताबिक, इस घटना का किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाया था। हालांकि, अखबार ने वीडियो देखने की पुष्टि नहीं की।
  • 63 वर्षीय जेनसेन हुआंग और 48 वर्षीय किम्बर्ली पॉवेल, दोनों शादीशुदा हैं।
  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी के भीतर भी दोनों के कथित संबंधों को लेकर चर्चा हुई थी।

Nvidia में जांच और Jensen Huang की मुश्किलें

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग के निजी संबंधों से जुड़े मामलों को लेकर एनवीडिया का बोर्ड जांच करा रहा है। इसके लिए लॉ फर्म वाचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, बोर्ड द्वारा हुआंग को पद से हटाने की तैयारी और संभावित बैठक से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।

।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pune Crime: पुरानी रंजिश में 27 साल के हिस्ट्रीशीटर पर तलवार और दरांती से जानलेवा हमला (VIDEO)
Nisha Bhagat Case: निशा भगत के घर पहुंची SIT टीम, पिता ने क्यों किया बयान देने से इनकार?