‘वे मुझे यहां बहुत मारते-पीटते हैं’: कुवैत में फंसी तमिलनाडु की महिला की मदद की गुहार, VIDEO

Published : Sep 04, 2026, 07:14 AM IST
kuwait tamil nadu woman vanitha kallakurichi torture salary help india return

सार

Kuwait Tamil Nadu Woman Abuse Case: कुवैत में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही तमिलनाडु की वनिता पर अत्याचार! दो महीने से सैलरी बंद और तंग कमरे में क़ैद महिला ने तमिलनाडु सरकार से बचाने की गुहार लगाई है। जानिए पूरे मामले की सच्चाई।

Kuwait News: सोशल मीडिया पर कुवैत से आया एक वीडियो इस समय लोगों का दिल दहला रहा है। इसमें सिर पर स्कार्फ बांधे और एक छोटे से घुटन भरे कमरे में बैठी महिला हाथ जोड़कर रो रही है। यह वनिता है, जो तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली है। कुवैत में घरेलू नौकरानी का काम करने गई वनिता वहां नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है। वह सीधे अपने ज़िले की कलेक्टर मैडम और पुलिस कप्तान (SP) से गिड़गिड़ाते हुए भारत वापस बुलाने की भीख मांग रही है।

Kuwait में Tamil Nadu Woman का Video, हाथ जोड़कर लगाई गुहार

वीडियो में वनिता अपना परिचय देते हुए कहती है कि वह कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली है। उसके मुताबिक, कुवैत आए उसे करीब तीन महीने हुए हैं। वह बताती है कि यहां उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा और उसे लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। वनिता ने कहा, "मेरा नाम वनिता है और मैं कल्लाकुरिची जिले से हूँ। मुझे विदेश आए तीन महीने हो गए हैं। वे मुझे यहाँ प्रताड़ित करते हैं। मैं कलेक्टर मैडम और पुलिस अधीक्षक मैडम से अपील करती हूँ कि वे मुझे बचाएँ और मेरे देश भारत वापस लाएँ। उन्होंने पिछले दो महीनों से मेरी सैलरी नहीं दी है। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती।" उसकी इस अपील के बाद मामला तमिलनाडु के अधिकारियों तक पहुंचा और स्थानीय स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।

Kuwait में फंसी महिला के परिवार ने भी मांगी मदद

अधिकारियों ने वनिता की पहचान और उसके कल्लाकुरिची निवासी होने की पुष्टि की है। इसके बाद उसके परिवार का पता लगाया गया। परिवार ने भी शिकायत दर्ज कराते हुए वनिता को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है। वनिता की मां वेन्निला का आरोप है कि उनकी बेटी को विदेश भेजने वाले एजेंट ने उसके साथ धोखा किया। उनका कहना है कि वनिता को कुवैत में घरेलू काम के लिए भेजा गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद हालात उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। वेन्निला ने बताया कि वनिता के एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने अधिकारियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनकी बेटी को किसी भी तरह सुरक्षित वापस लाया जाए। उन्होंने कहा, "एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी की। उसका एक बेटा और एक बेटी है। वे उसे घरेलू काम के लिए ले गए थे लेकिन वे उसे प्रताड़ित करते हैं। कृपया मेरी बेटी को जीवित घर वापस लाएँ, कलेक्टर मैडम। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं।"

Kallakurichi Police ने क्या बताया?

कल्लाकुरिची की पुलिस अधीक्षक (SP) शाहनाज़ ने बताया कि पुलिस ने वनिता के जिले से होने की पुष्टि कर ली है और उसके परिवार से संपर्क भी किया गया है। SP के मुताबिक, परिवार की शिकायत मिल चुकी है और उसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया है। अब वनिता को कुवैत से सुरक्षित वापस लाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। शाहनाज़ ने कहा, "हमने पुष्टि की है कि वनिता इसी ज़िले की रहने वाली है। हमने उसके परिवार का पता लगा लिया है और हमें शिकायत भी मिली है। हमने उन्हें सही अधिकारियों से संपर्क कराया है ताकि मामले पर आगे कार्रवाई हो सके और उसे बचाया जा सके।" फिलहाल परिवार को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी जल्द हस्तक्षेप करेंगे और वनिता को कुवैत से सुरक्षित भारत वापस लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

News Flash: EOS-05 लॉन्च से अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग, ईरान से नेपाल तक क्यों बढ़ा तनाव?
UP में ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 26 की सेवाएं खत्म; 9 पर भी गिरेगी गाज