इस लेडी के ब्रा में ऐसा क्या, जिसकी कीमत 460 करोड़? जिसे 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे में बनाया

Published : Oct 19, 2026, 06:52 PM IST
kylie jenner

सार

विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा एक बार फिर चर्चा में है, जिसे पहनकर काइली जेनर रैंप पर उतरीं। करीब 460 करोड़ रुपये की इस ब्रा में 4,410 हीरे और 75.54 कैरेट का दुर्लभ पीला हीरा लगा है, जिसे तैयार करने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज्यादा समय लगाया।

मुंबई: फैशन की दुनिया में कभी-कभी कपड़ों से ज्यादा उनकी कीमत और डिजाइन चर्चा में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा को लेकर हो रहा है। करीब 8 साल बाद रनवे पर लौटी इस खास ब्रा को इस बार काइली जेनर ने पहना। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 460 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस ब्रा में ऐसा क्या खास है, जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है?

4,410 हीरे और 75.54 कैरेट का पीला हीरा

  • इस फैंटेसी ब्रा को खास बनाने वाली सबसे बड़ी चीज इसमें लगे हजारों हीरे हैं। इसमें कुल 4,410 प्राकृतिक हीरों का इस्तेमाल किया गया है। इसके बीच 75.54 कैरेट का एक दुर्लभ पीला हीरा भी लगाया गया है।
  • यह हीरा फैंसी विविड येलो कैटेगरी का है और इसे रेडिएंट कट दिया गया है। इसकी वजह से हीरे की चमक और खूबसूरती और बढ़ जाती है। पूरी ब्रा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसमें लगे हीरे अलग-अलग एंगल से चमकते नजर आएं।

15 कारीगरों ने 1,000 घंटे में तैयार की ब्रा

  • इस बेशकीमती ब्रा को तैयार करना आसान काम नहीं था। इसे बनाने के लिए 15 कारीगरों की टीम ने 1,000 घंटे से ज्यादा समय तक काम किया। इसमें कपड़े की जगह सोने और हीरों का इस्तेमाल किया गया है।
  • इतने सारे हीरों को एक साथ जोड़कर ऐसा डिजाइन तैयार किया गया, जिसे पहना भी जा सके और जो शानदार ज्वेलरी जैसा भी दिखाई दे। तैयार होने के बाद इसका वजन करीब 4 पाउंड यानी लगभग 1.8 किलोग्राम बताया गया।

8 साल बाद रनवे पर लौटी फैंटेसी ब्रा

  • विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा आखिरी बार साल 2018 में रनवे पर नजर आई थी। उस समय मॉडल एल्सा होस्क ने इसे पहना था। अब करीब आठ साल बाद ब्रांड ने इसे फिर से पेश किया है।
  • इस बार इसे पहनने के लिए काइली जेनर को चुना गया। काइली सफेद पंखों वाले एंजेल लुक में रैंप पर उतरीं। उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनकी ब्रा की कीमत और डिजाइन को लेकर हुई।

कौन हैं काइली जेनर?

  • काइली जेनर अमेरिकी मॉडल, बिजनेसवुमन और टीवी पर्सनैलिटी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। फैशन और ब्यूटी बिजनेस में उनकी अलग पहचान है।
  • विक्टोरिया सीक्रेट के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर एडम सेलमैन के मुताबिक, काइली का प्रभाव केवल फैशन तक सीमित नहीं है। उनकी लोकप्रियता और सांस्कृतिक पहचान उन्हें इस खास वापसी के लिए उपयुक्त बनाती है।

ज्वेलरी डिजाइनर ने तैयार किया खास डिजाइन

  • इस ब्रा को तैयार करने में ज्वेलरी डिजाइनर जैकब अराबो और उनकी कंपनी जैकब एंड कंपनी की भी अहम भूमिका रही। डिजाइन का मकसद ऐसी हाई ज्वेलरी बनाना था, जिसे फैशन के तौर पर पहना जा सके।
  • इसमें सात तरह के डायमंड कट इस्तेमाल किए गए हैं। इनमें एंजेल, हार्ट, पियर, मार्कीज, ओवल, रेडिएंट और राउंड ब्रिलियंट कट शामिल हैं।
  • इस तरह यह ब्रा केवल एक फैशन आउटफिट नहीं, बल्कि हीरों और सोने से तैयार किया गया खास ज्वेलरी पीस है। इसकी कीमत, वजन और इसे बनाने में लगा समय इसे फैशन की दुनिया की सबसे चर्चित चीजों में शामिल कर रहे हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

₹50,000 में Thailand से Vietnam तक? बजट ट्रिप के ये सीक्रेट जान लें!
CJP: आशुतोष रांका-सौरव दास अभी जेल में ही रहेंगे, आखिर कितने दिन बढ़ी हिरासत