Twisha Sharma की अंतिम विदाई की तस्वीरें देख पत्थर दिल भी रो पड़ेगा, हर फोटो झकझोर देने वाली

Published : May 24, 2026, 08:02 PM ISTUpdated : May 24, 2026, 08:05 PM IST

Twisha Sharma Funeral : भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद अंतिम संस्कार भदभदा श्मशान घाट में किया गया। सेना में तैनात भाई हर्षित ने बहन को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई की तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं।

PREV
17
ट्विशा शर्मा की हुई अंतिम विदाई

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा का आखिरकार मौत के 12 दिन बाद आज रविवार को फ्यूनल हो गया। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मेजर भाई हर्षित ने बहन को मुखाग्नि दी। मां ने बेटी को चिता पर लेटे देखा तो वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। किसी तरह परिवार के लोग उनको संभालने की कोशिश करते रहे।

27
मां की हालत देख रो पड़े सभी

ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार के वक्त की यह तस्वीर झकझोर देने वाली है। जैसे ही मां अपनी सुहागिन बेटी को सफेद कफन में लिपटा देखा तो वह फूट-फूटकर रोती रहीं। वह बार बार यही कहती रहीं कि इच्छे अच्छा था कि हम बेटी की शादी ही नहीं करते

37
सबसे दर्दनाक तस्वीर

तस्वीर में नजर आ रहे यह ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा , बहन और आर्मी अफसर भाई हर्षित शर्मा हैं। जिनकी आंखों में आंसू और कई सारे सवाल थे। जिन्होंने बेटी के न्याय के लिए 12 दिन तक सड़क से सीएम हाउस तक लड़ाई लड़ी।

47
3 घंटे भोपाल एम्स में दोबारा चला पीएम

बता दें कि परिवार की मांग और हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज रविवार को दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। भोपाल AIIMS में करीब 3 घंटे चली प्रक्रिया के बाद शव परिवार को सौंपा गया।

57
पुलिस-फोर्स के सामने हुआ अंतिम संस्कार

परिवार के लोगों और रिश्तेदारों ने ट्विशा की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद पुलिस और जांच एजेंसी की निगरानी में पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। अंत्येष्टि के दौरान मां रो-रोकर बेसुध हो गई। 

67
सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट में होगी जांच

बता दें कि हत्या के आरोप लग रहे पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश होने के बाद शनिवार को 7 दिन की रिमांड पर भेजा है। वहीं अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। साथ ही  सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले में संज्ञान लिया है। सोमवार को चीफ जस्टिस की बेंच इस केस की सुनवाई करेगी।

77
12 दिन पहले फंदे पर मिली थी ट्विशा शर्मा

बता दें कि ट्विशा शर्मा का 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर पर संदिग्ध हालत मृत पाई गई थीं। सास गिरिबाला और पति समर्थ ने इसे आत्महत्या बताया था तो वहीं ट्विशा के माता पिता और भाई ने इसे पूरी प्लानिंग के साथ की गई हत्या बताया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories