Twisha Sharma Cremation : भोपाल की रिटयर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू  और एक्ट्रेश ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम पूरा हो चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में किया जाएगा। अर्थी पर फूल सजने लगे हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Twisha Sharma Death Case Big Update : भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली एम्स से आई स्पेशल 4 सदस्यीय टीम ने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कर दिया है। बताया जा रहा है कि परिवार को शव भी सौंप दिया है। परजिनों ने ट्विशा की अंतिम यात्री तैयारियां भी शुरू कर दी है। कुछ समय बाद शव श्मशान घाट पहुंचेगा। बता दें कि जैसे ही मां ने बेटी का चेहरा देखा तो वह चीख-चीखकर रो पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उनको संभाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सजने लगी ट्विशा शर्मा की अर्थी

जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की अर्थी सजाने के लिए फूल लाए गए हैं। परिजन और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। वहीं भोपाल एम्स मॉर्च्यूरी के बाहर शव वाहन भी आ चुका है। बताया जा रहा है कि ट्विशा का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में किया जाएगा। पूरे विधि-विधान से परिवार बेटी को अंतिम विदाई देगा।

पति और सास नहीं होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

बता दें कि ट्विशा के अंतिम संस्कार में परिवार और करीबी लोग मौजूद रहेंगे। ट्विशा के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी के अंतिम संस्कार में सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को शामिल नहीं होने देंगे। उनको मुक्तिधाम के आसपास नहीं भटकने देंगे। जिनकी वजह से हमारी बेटी आज इस दुनिया में नहीं रही, उनको आखिरि बार बेटी का चेहरा देखने का कोई अधिकार नहीं है।