PM मोदी ने FICCI के 2026 सम्मेलन में उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्होंने कारोबारियों से आत्ममंथन करने और कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को कहा। उन्होंने पुराना रवैया बदलने की भी सलाह दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FICCI की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन 2026 में देश के उद्योग जगत को कई ऐसी बातें कह दीं, जिनकी चर्चा अब तेज हो सकती है। पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने अंदर झांककर देखिए। उन्होंने कारोबारी जगत से पूछा कि आखिर हर किसी को चोर मानना कब बंद करेंगे? इस दौरान मोदी ने कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्या आपने अपने लोगों की सैलरी बढ़ाई है? अपने संबोधन में पीएम ने अधिकारियों और उद्योग जगत को तालियां बजाने के लिए भी कहा। मोदी ने साफ संदेश दिया कि वक्त बदल चुका है और अब पुराना रवैया नहीं चलेगा। उन्होंने उद्योगपतियों से बिना संकोच अपने सुझाव सरकार को लिखकर भेजने की अपील की। आखिर मोदी ने FICCI के मंच से उद्योग जगत को क्या समझाया? देखिए यह खास रिपोर्ट।

YouTube video player