पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को सुरक्षा का अधिकार है, पर रूस की सुरक्षा दांव पर नहीं लग सकती। रूस युद्ध खत्म करना चाहता है। उसने सुरक्षा समझौते के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति जताई है। पुतिन ने यूरोपीय देशों को वार्ता का न्योता दिया।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर दुनिया को अपना रुख साफ कर दिया है। चीन के शेनझेन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को भी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह रूस की सुरक्षा की कीमत पर नहीं हो सकता। पुतिन के मुताबिक रूस युद्ध खत्म करना चाहता है और इस संघर्ष को आगे जारी रखने की उसकी कोई इच्छा नहीं है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए यूक्रेन को भी जिम्मेदार ठहराया। सबसे बड़ी बात यह है कि रूस ने यूक्रेन की सुरक्षा को व्यापक यूरोपीय सुरक्षा व्यवस्था में शामिल करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति जताई है। पुतिन ने यूरोपीय देशों को बातचीत के लिए मॉस्को आने का न्योता भी दिया है। ऐसे में सवाल है कि क्या रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने की दिशा में कोई नया रास्ता निकल सकता है?














